Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

टी20 वर्ल्डकप में सेलेक्शन नहीं होने पर आया मोहम्मद सिराज का बयान, कहा- फिर भी सब खत्म …

अगले महीने यूएई-ओमान में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है.

इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बावजूद विश्वकप के लिए टीम में जगह न मिलने के बाद मोहम्मद सिराज का बयान सामने आया है. इसमें उन्होने कहा है कि वह इससे निराश नहीं हैं.

सिराज ने कहा है कि उनके कई और बड़े लक्ष्य हैं और वे टीम की जीत में हमेशा अहम योगदान देना चाहते हैं. एक वेबसाइट से बातचीत में सिराज ने कहा कि मोहम्मद सिराज ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में खेलना उनका सपना था. उन्होंने कहा, ‘सेलेक्शन उनके हाथ में नहीं है. टी20 वर्ल्ड कप में खेलना निश्चित रूप से एक सपना था. लेकिन फिर भी सब खत्म नहीं हुआ है.

मेरे पास कई और बड़े लक्ष्य हैं. सबसे बड़ा लक्ष्य टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है.’ उन्होंने कहा कि मैं अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखूंगा और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम में जगह बनाने में सफल रहूंगा.

आईपीएल 2021 में आरसीबी से खेलने वाले सिराज ने कहा कि विराट कोहली की कप्तानी में खेलना खुशी की बात है. वर्ल्ड कप के मुकाबले अक्टूबर-नवंबर में होने हैं.

इंग्लैंड दाैरे को लेकर मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘बेहद शानदार अनुभव रहा. मुझे खुशी है कि मैं कप्तान विराट भाई, कोच रवि शास्त्री, सपोर्ट स्टाफ अैर टीम का विश्वास पा सका और खेल सका.’ उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से शमी भाई, इशांत भाई और जसप्रीत भाई जैसे नामों के साथ गेंदबाजी करने मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला.

वे हमेशा मुझे गेंदबाजी में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते थे. इंग्लैंड में खेलने वाली टीम सभी विभागों में मजबूत थी और कोहली जैसे प्रेरणादायक कप्तान के अंडर में खेलना बेहद खुशी देने वाला रहा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.