Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

टूट गया 144 साल का मिथक, केएल राहुल ने शतक लगाकर रचा इतिहास, लॉर्ड्स में बना अद्भुत रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुए छाए रहे.

केएल राहुल ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा 83 रन बनाकर आउट हुए. वहीं केएल राहुल ने धीमी शुरूआत के बाद रफ्तार पकड़ ली. उन्होने 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 153 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का छठा शतक पूरा किया.

38वां टेस्ट खेल रहे राहुल के बल्ले से करीब 3 साल बाद शतक आया है. इससे पहले उन्होने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रनों की पारी खेली थी. केएल राहुल ने इस शतक साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. राहुल ने लॉर्ड्स के मैदान पर उस मिथक को तोड़ दिया जो 144 सालों से चला आ रहा था.

केएल राहुल इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होने दूसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर शतक बनाया है. उनसे पहले कोई भी बल्लेबाज ये कारनामा नहीं कर सका. KL Rahul : KL Rahul reacts after being ruled out of Australia tour without playing a single Test match | Cricket Newsलॉर्ड्स में अभी तक नंबर से लेकर पांच तक में से नंबर दो को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों ने शतक बनाए थे. और राहुल इतिहास में पहले ऐसे नंबर दो बल्लेबाज रहे, जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक बनाया.

इसी के साथ ही लॉर्ड्स में पिछले कई दशकों का नंबर दो बल्लेबाज का सूखा भी खत्म हो गया. राहुल ने पारी के 78वें ओवर में गेंदबाजी करने आए वुड को स्कवॉयर कट से चौका जड़कर पारी के सौ रन बन पूरे किए. और जब शतक पूरा हुआ, तो शायद केएल राहुल को भी इस बात का एहसास नहीं होगा कि उन्होंने लॉर्ड्स पर कौन से 144 साल से सूखे को खत्म किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.