Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

पाक के 6 फीट 1 इंच लम्बे गेंदबाज ने बरसाई आग, हैट्रिक से चूका, तोड़ दिया शमी-जहीर का ये रिकॉर्ड

3 विकेट लेकर तोड़ दी वेस्टइंडीज टीम की कमर.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जमैका के किग्सटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शिकंजा कस लिया है. मैच के आखिरी दिन उसे जीत के लिए वेस्टइंडीज के 9 विकेट चटकाने होंगे.

शाहीन अफरीदी और मोहम्मद अब्बास की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए. वेस्टइंडीज की पूरी टीम 150 रन पर सिमट गई. बॉनर 37, ब्लैकवुड 33 और जेसन होल्डर 26 रन टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. शाहीन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 51 रन देकर 6 विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद अब्बास ने 44 रन देकर 3 विकेट झटके.Pakistan vs South Africa, Test series - Shan Masood, Mohammad Abbas, Haris  Sohail droppedपाकिस्तान ने पहली पारी में 302 रन बनाए थे. जिसके आधार पर उसे 152 रन की लीड मिली. चौथे दिन पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 176/6 रन पर घोषित कर दी. जिसके बाद वेस्टइंडीज के सामने 329 रन की लक्ष्य रखा. वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं.

छाए गए मोहम्मद अब्बास
पाकिस्तान के 6 फीट 1 इंच लम्बे तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 44 रन देकर तीन विकेट लिए. एक समय वह हैट्रिक के करीब थे. 38 वें ओवर में उन्होने पांचवी गेंद पर बोर्न्स और छठी गेंद पर मैयर्स को लगातार आउट किया.

25वां टेस्ट खेल रहे मोहम्मद अब्बास ने 25 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मोहम्मद शमी और जहीर खान को पीछे छोड़ दिया. 25 टेस्ट के बाद शमी के नाम 86, जहीर के नाम 77 विकेट थे. वहीं अब्बास 90 विकेट ले चुके हैं. 25 टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बर्न्स का है. जिन्होने 167 विकेट हासिल किए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.