Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

प्रीति जिंटा के शेर अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर मचाई तबाही, टूटा इरफान पठान का रिकॉर्ड, तोड़ा 12 साल का मिथक

आईपीएल 2021 के 32वें मैच में राजस्थान का मैच पंजाब से हुआ

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सामने पूरे 20 ओवर खेलकर 185 रन के स्कोर पर सिमट गयी। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और इसका श्रेय यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस को जाता है।

इन दोनों ही बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े| इसके बाद महिपाल लोमरोड़ ने आकर पारी का पासा पलट दिया। उन्होंने दीपक हूडा के एक ओवर में चौके-छक्के जड़ते हुए 24 रन जड़े।

इसके बाद फिर से पंजाब ने वापसी की और इस बार क्रेडिट अर्शदीप सिंह और शमी को जाना चाहिए। पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अंतिम ओवरों में रन रोकने के अलावा विकेट भी चटकाए और राजस्थान को 200 के पार जाने से पहले ही रोक दिया।

पंजाब के विरुद्ध अंतिम 4 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 21 रन बनाकर और अपने आखिरी 6 विकेट खो दिए। अर्शदीप सिंह ने 04 ओवर में महज 32 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 04 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

इन दोनों ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को रनों के लिए तरसा दिया और पंजाब किंग्स की टीम को मैच में जबरदस्त वापसी कराई। अर्शदीप की कमाल की गेंदबाजी चारो तरफ जमकर तारीफ की जा रही है। अर्शदीप ने पारी के आखिरी ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट लिए।

ऐसे में अर्शदीप अब हैट्रिक पर हैं। शमी ने तीन विकेट हासिल कर पंजाब की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इरफान पठान (47 विकेट) को पीछे छोड़ा।

Imageशमी अब तक आईपीएल में पंजाब की तरफ से 50 विकेट चटका चुके हैं। अर्शदीप राजस्थान के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले 12 साल बाद कुंबले के बाद दूसरे गेंदबाज बने|

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.