Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

फिल्मों में बो’ल्ड सीन करने से पहले मम्मी-पापा से क्यों इजाजत लेती हैं उर्वशी रौतेला?, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस Urvashi Rautela इस वक्त मालदीव में हैं. वह अपने बर्थडे (25 फरवरी) को स्पेशल बनाने के लिए अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंची हुई हैं. आज इतना बड़ा नाम बन चुकीं उर्वशी एक समय ब्यूटी पेजेंट के चक्कर में फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिया करती थीं.

उर्वशी रौतेला ने कहा, ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. मुझे केवल मेरे राज्य या देश में ही नहीं बल्की विदेशों से भी बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा था. एक पल को तो ऐसा लगा जैसे में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन हूं

उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन में बताया था कि उम्र कम होने की वजह से पहली बार में मिस डीवा का ताज छिन गया था. उन्होंने बताया, मैं 17 साल की थी और मेरा पूरा फोकस ब्यूटी पेजेंट्स पर था. मुझे कई फिल्मों के ऑफर आए मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिले लेकिन मैंने सबको मना कर दिया. मैं केवल ब्यूटी पेजेंट के लिए अपनी तैयारी पर ध्यान लगाना चाहती थी.

मुझे लगता है कि ब्यूटी पेजेंट्स के लिए तैयारी करना ओलंपिक में जाने से कम नहीं है. मैं 18 साल से केवल चार दिन छोटी थी. सोचिए आप पूरी तैयारी कर चुके हों और अचानक आपको पा चले कि चार दिन आपके कदम और आपकी उड़ान रोक सकते हैं तो कैसा लगेगा.’

उर्वशी ने कहा, दो अक्टूबर का दिन था और मैं देर रात अपने पापा के साथ होटल लौट रही थी. तेज बारिश हो रही थी और मैं रो रही थी. मैंने कभी सोचा नहीं था कि मेरा साथ ऐसा हो सकता है. मुझ पर आरोप लगे कि मैंने अपनी उम्र को लेकर झूठ कहा लेकिन मैं केवल अपने दिल की आवाज सुन रही थी. यह साल 2014 की घटना थी उस साल नोयोनिता लोध मिस डीवा बनी थीं. इसके बाद साल 2015 में उर्वशी फिर इस कॉम्पिटीशन में उतरीं और जीत हासिल की.

बोल्ड सीन को लेकर कही थी यह बात

हेट स्टोरी-4 की प्रमोशन के दौरान उर्वशी ने कहा था, मैं नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हूं. मेरे माता-पिता दोनों ही बिजनस से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में वे बॉलिवुड की ग्लैमरस लाइफ से काफी दूर हैं. जब फिल्मों में मुझे बोल्ड सीन्स करना होता है तो इसके लिए मम्मी पापा से पूछती जरूर हूं. हेट स्टोरी 4 भी मैंने उन्हीं से पूछ कर साइन की थी. बता दें कि यह एक हॉरर फिल्म थी और इसमें उर्वशी ने खूब बोल्ड सीन भी दिए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.