Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 60 रन पर ढेर कर चटाई धूल, बना दिया ये खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

शेर बांग्ला स्टेडियम में किया शिकार.

टेस्ट में विश्व चैंम्पियन न्यूजीलैंड के लिए बुद्धवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. ढाका में बांग्लादेश ने पहले ही टी20 मैच में टी20 विश्वकप 2021 की तैयारियों को आईना दिखा दिया. टी20 के इतिहास में कीवी टीम दूसरी बार अपने न्यूनतम स्कोर 60 रन पर ऑल आउट हो गई.

ढाका के इसी शेर ए बांग्ला मैदान पर बंगाल के शेरों ने पिछले मैच में कंगारूओॆं का शिकार करते हुए 62 रन पर ढेर किया था. यह मैच 9 अगस्त को खेला गया था. इस मैच के ठीक 22 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया को पड़ोसी देश न्यूजीलैंड की टीम 60 रन पर ऑल आउट हो गई.

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टॉम लैथम (18) और हेनरी निकोलस (18) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. सिर्फ यही दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके. दोनो ने 9 रन पर 4 विकेट गिर जाने के बाद पांचवे विकेट के लिए 35 रन जोड़े. न्यूजीलैंड के आखिरी 5 विकेट 17 रन के भीतर गिर गए.Imageबांग्लादेश की तरफ रहमान ने 13 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा नासिम अहमद ने 5 रन देकर 2, सैफुद्दीन ने 7 रन देकर 2 और शाकिब ने 10 रन देकर 2 सफलातएं अर्जित की. एक विकेट महदी हसन को मिला.Imageबने ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार 60 के स्कोर पर ऑल आउट हुई. यह टेस्ट का दर्जा रखने वाले किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इससे कम स्कोर वेस्टइंडीज (45 रन) के नाम है.

बांग्लादेश विश्व की ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने लगातार दो मैचों में विश्व की दो बड़ी टीमों को उसके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.