Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

बेटी को मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेजा तो करने लगी अडल्ट फिल्मों में काम, शर्म से झुका मां-बाप का सिर

जरा सोचिये यदि किसी माता-पिता बड़े अरमानों के साथ अपनी बेटी को मेडिकल की पढ़ाई करने बाहर भेजे और बेटी वहां जाकर एडल्ट फिल्म में काम करने लगे। तो यह जानकर माता-पिता पर क्या गुजरी होगी। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है अमेरिका से जहां एक बेटी ने अपने माता-पिता को अंधेरे में रखा।

मां बाप बड़े अरमानों से अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। हर माता पिता का ये ही सपना होता है कि उसके बच्चे अच्छे से पढ़-लिखकर सेटल हो जाएं। हर कोई अपने बच्चों को अच्छे पोस्ट पर अच्छी कमाई करते हुए देखना चाहता है। शायद ही कोई पेरेंट्स होंगे जो अपने बच्चों को एडल्ट फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहेंगे।

माता-पिता की उम्मीदों पर फेरा पानी

अमेरिका की रहने वाली लॉरेन ब्लैक बायोकेमेस्ट्री की पढ़ाई कर रही थीं। पेरेंट्स उम्मीद में थे कि जैसे ही डिग्री पूरी होगी, उनकी बेटी अच्छे पद पर नौकरी करेंगी। लेकिन उनके उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब उन्हें आता चला कि लॉरेन अपनी पॉकेट मनी के लिए एडल्ट फिल्में करने लगी है।

एडल्ट साइट के लिए काम करना किया शुरू

दरअसल, इसी बीच लॉरेन के दिमाग में कुछ सुजा और फिर वह पढ़ाई छोड़ एडल्ट मॉडल बनने निकल पड़ी। लॉरेन ब्लैक ने बताया कि, ऐसा करने के लिए वो तब प्रेरित हुई जब उसने एक नाइट क्लब में काम करने वाली महिलाओं की कमाई के बारे सुना। तभी उसने मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़कर एडल्ट साइट और नाईट क्लब के लिए काम करना शुरु कर दिया। हालांकि, लॉरेन ने जब पढ़ाई छोड़कर यह डर्टी काम शुरु किया तो उन्हें अपने धार्मिक प्रवृत्ति के माता-पिता की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा। लेकिन वो इससे ज्यादा परेशान नहीं हुई। वो अपनी शोहरत और मोटी कमाई को एंजाय करती रही।

माता-पिता सुनकर हुए शॉक

लॉरेन ने बताया कि, जब पहली बार उनके माता-पिता को उनके करियर में बदलाव के बारे में पता चला तो सुनकर वह शॉक्ट हो गए थे। अपनी मेडिकल छात्र से एडल्ट मॉडल की यात्रा में बताया कि कैसे वो मेडिकल की पढाई के साथ नाइट क्लब में नाच-गाना और ड्रिंक्स सर्व करने का काम करती थीं।

रातभर नाईट क्लब और सुबह अस्पताल 

लॉरेन के मुताबिक, वह सुबह 4 बजे तक नाइट क्लब की नाइट शिफ्ट में काम करती थी और फिर सुबह 8 बजे अस्पताल चली जाती थी। इसी बीच वह Fitness influencers नाम के एक ग्रुप से मिली और इसके बाद उनकी किस्मत बदल गई। लॉरेस उस ग्रुप के साथ टूर पर गई वहीं पर उसने इंफ्लूएंसर्स की चकाचक दुनिया और मार्केटिंग देखी जिससे प्रभावित होकर उसने अपना करियर बदलने का फैसला किया।

दोबारा मेडिकल की पढ़ाई में व्यस्त हुई

शुरुआत में तो लॉरेन को इस ग्रुप के लोगों की बातें और काम कुछ खास पसंद नहीं आया। फिर वह छुट्टी लेकर दोबारा अपनी मेडिकल की पढ़ाई में व्यस्त हो गई। इस दौरान उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल के ज़रिए आमदनी के बारे में सोचना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया से कर रही मोटी कमाई

फिर लॉरेन ने मेडिकल की पढ़ाई से ब्रेक लेकर लॉस एंजेलिस एक प्रोफेशनल मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। बस फिर क्या था अब तो लॉरेन ने खुद को पूरी तरह सोशल साइट्स पर मॉडलिंग पर समर्पित कर दिया। अब वो एक मशहूर एडल्ट मॉडल हैं। उनके लाखों दीवाने है। सोशल मीडिया के जरिए लॉरेन मोटी कमाई कर रही हैं। हालांकि, अब भी लॉरेन के माता-पिता उनसे खफा है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.