Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

रेड कार्पेट पर टॉपलेस हुई महिला, “छाती पर लिखा ‘रेप करना बंद करो”, निचले हिस्से से खून निकल…

फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला सरेआम रेड कार्पेट पर टॉपलेस हो गई. महिला का ताल्लुक यूक्रेन से है. महिला का मकसद पूरी दुनिया का ध्यान यूक्रेन की ओर खींचना था. आरोप है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध में बड़ पैमाने पर रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी महिलाओं का रेप किया है.

रेड कार्पेट पर दो एक्ट्रेस अपनी फिल्म के प्रचार के लिए पहुंची थीं तभी यूक्रेनी महिला चिलाते हुए टॉपलेस हो कर वहां पहुंच गई. महिला ने अपनी बॉडी पर यूक्रेन का झंडा पेंट किया हुआ था. उस पर लिखा हमारा बालात्कार बंद करो ‘Stop Raping Us’. महिला ने एक अंडवरियर पहनी हुई थी. महिला के निचले हिस्से में लाल रंग लगा था जो यह दिखा रहा था उसके निचले हिस्से से खून निकल रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉपलेस होने वाली महिला, महिला अधिकारों की कार्यकर्ता है. हालांकि महिला का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है. महिला के पिछले हिस्से यानी कमर पर लिखा था मैला या गंदा ‘SCUM’. महिला जैसे ही चिल्लाती हुई रेड कार्पेट पर आई उसे सिक्योरिटी गार्ड ने चादर उढ़ा कर किनारे कर दिया.

इससे घटना से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में लाइव सैटेलाइट वीडियो एड्रेस के जरिए भावनात्मक संबोधन दिया था. उन्होंने फिल्म निर्माताओं से तानाशाहों का सामना करने का आह्वान किया था.

कान्स फिल्म फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा कार्यक्रमों में से एक है. यह हर साल गर्मियों में फ्रांस के कान्स में आयोजित होता है. इस फेस्टिवल में दुनिया भर की कुछ सबसे बड़ी और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.