Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

विक्की से शादी के बाद अब सलमान संग 15 दिन बिताएंगी कैटरीना, परेशानी में विकी कौशल…

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने इसी महीने की 9 तारीख को शादी कर ली है. इन दोनों की शादी राजस्थान में बहुत धूम धाम से हुई. बीते कई महीनों से इन दोनों की शादी का चर्चा में मीडिया में था और अब यह दोनों शादी के बंधन में बांध चुके हैं. इन दोनों की शादी में ज्यादा मेहमान शामिल नहीं हुए थे.

कुछ करीब के रिश्तेदार ही शादी में शामिल थे. लेकिन शादी के बाद इन्हे बॉलीवुड से महंगे गिफ्ट मिले हैं. शादी के बाद अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल के घर में शिफ्ट हो गई हैं, और वहां से इन दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर भी वायरल हुई थी.

शादी के बाद अब दोनों ने काम पर जाने का फैसला कर लिया है. कुछ दिन पहले खबर आई थी की विक्की कौशल ने शूटिंग के लिए जाना शुरू कर दिया है. वहीँ अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभी तक काम पर नहीं जा रही हैं,लेकिन वह भी जल्द ही काम पर वापस हो सकती है, उन्हें सलमान खान के साथ में शूटिंग करना है.

आप को बता दें कि सलमान खान के बारे में शादी से पहले कई बार खबर आई थी कि वह शादी में शरीक होंगे, लेकिन आखिर में ऐसा नहीं हुआ, और वह शादी से एक दिन पहले सऊदी अरब चले गए थे.

जहाँ उनका पहले से एक प्रोग्राम था. शादी के दो दिन बाद वह मुंबई आये थे, वहीँ मीडिया में यह खबर आई थी कि सलमान खान ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की ख़ुशी में रेंज रोवर कार दिया था.

आप को बता दें कि इस वक़्त सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म टाइगर- 3 की शूटिंग चल रही है, इसके बहुत सारे सीन कर लिए गए हैं,लेकिन अभी कुछ सीन बाक़ी हैं, जो दिल्ली में शूट होने हैं. इसी को लेकर सलमान के साथ कैटरीना कैफ दिल्ली जा सकती हैं.

दिल्ली में शूटिंग के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ काफी मेहनत कर रहे हैं, वह दोनों अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि यह शूटिंग पंद्रह दिन चलेगी, और सलमान खान के साथ में कैटरीना कैफ इतने दिन तक वहीँ पर रहेंगी.

आप को बता दें कि इन दोनों की यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, इस से पहेल इन दोनों की दो फ़िल्में टाइगर फ्रेंचाइजी की रिलीज़ हो चुकी हैं, और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया था. अब लोग इन दोनों की इस फिल्म का इंतिज़ार कर रहे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.