Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

सलमान-आमिर से लेकर धर्मेन्द्र तक इन 7 दिग्गज सितारों का फार्महाउस है बेहद ही खुबसूरत और आलीशान, तस्वीरें देखें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों की बात करें तो आज इनकी दौलत- शोहरत और प्रॉपर्टी किसी से छिपी नहीं है| ऐसे में अपनी आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों से मिलाने जा रहे हैं, जिनके पास अपने खुद के बेहद शानदार और आलीशान फार्म हाउस मौजूद है…

धर्मेंद्र- हेमा मालिनी

बीते 90 के दशक के बेहद मशहूर और जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र के पास अपना खुद का एक बेहद शानदार और आलीशान फार्म हाउस मौजूद है, जो कि मुंबई शहर से दूर लोनावला में बना हुआ है| धर्मेंद्र की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद अपना अधिकतर वक्त अपने इसी फार्म हाउस पर बिताते हैं| धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी भी कई बार उनके साथ फार्म हाउस पर नजर आती हैं|

सलमान खान

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार अभिनेता सलमान खान वैसे तो अपने परिवार के साथ मुंबई में एक अपार्टमेंट में रहते हैं, पर इनके पास अपना खुद का एक शानदार फार्महाउस भी मौजूद है| सलमान खान का यह फार्म हाउस मुंबई के पनवेल में बना हुआ है, जहां पर अपने लॉकडाउन के दिनों में सलमान खान ने अपना काफी वक्त बिताया था| उनके फार्म हाउस की एक और दिलचस्प बात यह है कि अपने फार्म हाउस का नाम सलमान खान ने अपनी ही मुंह बोली बहन अर्पिता खान के नाम पर रखते हुए अर्पिता फार्म रखा है|

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज बिजनेस की दुनिया में भी अच्छी खासी बढ़त हासिल कर चुके हैं जिस वजह से आज उनके पास करोड़ों की दौलत और शोहरत मौजूद है| इनकी इसी प्रॉपर्टी में इनका खंडाला में बना हुआ बेहद शानदार और लग्जरियस फार्म हाउस भी शामिल है|

आमिर खान

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहचान रखने वाले विकास बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के पास पंचगनी में एक शानदार फार्म हाउस मौजूद है, जहां पर इन्हें अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कई बार छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया है|

नाना पाटेकर

अपने अनोखे एक्टिंग स्टाइल के लिए जाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के पास भी एक शानदार फार्म हाउस मौजूद है| बात करें अगर नाना पाटेकर के इस फार्म हाउस की तो, इन काया फार्म हाउस पुणे के पास के एक गांव में बना हुआ है जो काफी स्थिर और शांत सी जगह पर स्थित है| और अपनी ऐसी फार्म हाउस पर नाना पाटेकर अपना काफी वक्त बिताते हुए देखे जाते हैं|

प्रकाश राज

हिंदी फिल्म जगत के मशहूर विलेंस में शामिल अभिनेता प्रकाश राज के पास भी एक बेहद भव्य और आलीशान फार्म हाउस मौजूद है| प्रकाश राज का यह फार्म हाउस हैदराबाद में बना हुआ है, जो वाकई काफी बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है|

पवन कल्याण

लिस्ट में आखिरी नाम मशहूर अभिनेता पवन कल्याण का है, जो बॉलीवुड के नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार अभिनेता है| पवन कल्याण की बात करें तो इनके पास भी हैदराबाद में एक बड़ा सा फार्म हाउस मौजूद है, जहां पर कई बार इन्हीं अपनी फैमिली और बच्चों के साथ इंजॉय करते हुए देखा गया है| और कई बारी अपना खाली वक्त बिताने के लिए भी अपने फार्म हाउस पर ही पहुंचते हैं|

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.