Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

116वीं जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने रचा इतिहास, इन 4 महारिकॉर्ड में बनी नंबर 1, बदला टी 20 का इतिहास

पाकिस्तान की टीम ने दूसरे टी 20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को मात देकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढत हासिल की है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया.

जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गयी. पहले खेलते हुए पाक की तरफ से रिजवान ने 38 रन, इफ्तिखार अहमद ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए. आखिर में निचले क्रम से शादाब खान ने 12 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेली. इस तरह पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाए.

ऑडियन स्मिथ ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक दो विकेट अर्जित किये. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 43 गेंद पर सबसे अधिक 67 रन की पारी खेली. इसके अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने 19 गेंद पर 2 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए 35 रन बनाये.

Imageपाकिस्तान की तरफ से तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सबसे अधिक 3 विकेट, मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट, मोहम्मद वसीम ने 2 विकेट और हारिस रऊफ ने भी 2 विकेट चटकाए.

पाक बना नंबर 1
1- वर्ष 2021 में पाकिस्तान की टीम सर्वाधिक (19 मैच) जीतने वाली टीम बन गयी है.
2- टी 20 क्रिकेट में 116 मैच जीतकर पाक लिस्ट में बहुत आगे पहुँच गया है.
3- पाकिस्तान की टीम टी 20 में एक कैलंडर वर्ष में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गयी है.
4- पाकिस्तान की टीम टी 20 में सर्वाधिक सीरीज जीतने वाली टीम बन गयी है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.