Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

14 साल बाद हुआ ये करिश्मा, श्रीलंकाई गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, मिलर ने छीनी जबड़े से जीत

14 साल हुआ ये करिश्मा, श्रीलंकाई गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, मिलर ने छीनी जबड़े से जीत.

आईसीसी टी20 विश्वकप में शनिवार को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए थे. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर जीत दर्ज की.

अंत तक उठा पटक वाले इस मैच में साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की दरकार थी. लेकिन मिलर ने कुमारा की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार छक्के लगाकर इस अंतर को कम कर दिया. मिलर ने नाबाद 13 गेंदो पर 23 और रबाडा ने 7 गेंदो पर 13 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

हसरंगा ने लगाई हैट्रिक
लक्ष्य की पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ड्यूसन (16), बउमा (46) और मोर्कम (19) की पारी के दम पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी. लेकिन श्रीलंका वेनिन्दु हसरंगा ने शानदार हैट्रिक बनाकर मैच को श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया.

उन्होने मोर्कम को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया. इसके बाद अगले ओवर में उन्होने कप्तान तेम्बा बउमा और प्रोटिरियस को लगातार आउट करके हैट्रिक पूरी की.

टी20 वर्ल्डकप में यह तीसरी हैट्रिक है. वह 2007 के बाद यह दूसरी मौका है जब किसी टेस्ट दर्जा प्राप्त टीम के गेंदबाज ने हैट्रिक बनाई है.
इससे पहले श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 142 रन पर सिमट गई थी. सलामी बल्लेबाज पथुम निंसाका ने 58 गेंदो पर 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी और प्रीटोरिओस ने तीन-तीन सफलाए अर्जित की. वहीं दो विकेट नोर्त्जे को मिले.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.