Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
Sports

27 छक्को के दम पर ठोके थे 348 रन, अब चौथे टेस्ट में टीम इंडिया के खिलाफ गर्दा उड़ाएगा ये बल्लेबाज

चौथे टेस्ट में दोनो टीमें कर सकती हैं बदलाव.

लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रन से शिकस्त देकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब सभी की नज़रे 2 सितंबर से ओवल में होने वाले टेस्ट मैच पर टिकी हैं. ओवल टेस्ट में भारत और इंग्लैंड दोनो ही टीमें बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती हैं.

2 सितम्बर से ओवल में होने वाले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज जोश बटलर के बगैर ही मैदान पर उतर सकती है. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बटलर पिता बनने वाले हैं ऐसे में वह पितृत्व अवकाश ले सकते हैं. जिसके बाद उनके स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन के खेलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.

ENG Vs PAK: Liam Livingstone's Fastest Hundred In Vain As Pakistan Beats  England By 31 Runs In 1st T20 • ProBatsmanलियाम लिविंगस्टोन इस वक्त कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. दाएं हाथ का ये बल्लेबाज हाल ही में द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेला जहां उन्होंने बर्मिंघम फीनिक्स को फाइनल तक पहुंचाया. लिविंगस्टोन ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 348 रन बनाए और उनका औसत 58 का रहा.

लियाम लिविंगस्टोन ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 27 छक्के लगाए. लिविंगस्टोन की आक्रामकता का आप इस बात से अंदाजा लगाइए कि उन्होंने चौकों से ज्यादा छक्के ठोके. लिविंगस्टोन के बल्ले से 22 चौके निकले. इस टूर्नामेंट से पहले उन्होने टी20 ब्लास्ट में भी दमदार बल्लेबाजी की थी.

लियाम लिविंग स्टोन इस साल टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होने 78 छक्के लगाए हैं. लिविंगस्टोन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 शतकों की मदद से 3057 रन बनाए हैं. लिविंगस्टोन का सर्वाधिक स्कोर 224 रन है.

अगर बटलर नहीं खेलते हैं तो ऐसे में लिविंगस्टोन को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वैसे भी बटलर का प्रदर्शन इस सीरीज में ज्यादा खास नहीं रहा है. वह पूरी सीरीज में कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम ही रहे हैं. बटलर ने 3 मैचों में 14.40 की औसत से केवल 72 रन ही बनाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.