Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

36 साल की एक्ट्रेस ने किया इंडस्ट्री के काले सच का खुलासा, काम को तरस रही खूबसूरत हीरोइन, बयां की आपबीती

तेलुगु फिल्म चिरुथा’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस ने आज अपना 36वां बर्थडे मनाया. अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का काले सच का खुलासा किया.

 

इस एक्ट्रेस साल 2010 में एक हिट फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद से एक्ट्रेस ने बहुत ही कम फिल्मों में काम किया. या ये कहिए कि बहुत ही कम ऑफर मिले. वह इन फिल्मों से भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं. एक्ट्रेस ने न्यूज 18 शोशा को दिए इंटरव्यू में अपने फिल्में मिलने के संघर्ष को खुलासा किया.

 

इस एक्ट्रेस का नाम नेहा शर्मा है. वह काफी ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कहा बताया, “आपके पास बहुत सारी फिल्में हैं. कभी-कभी आपको नहीं पता होता है कि उन्हें कब कास्ट किया जा रहा है. मान लीजिए, 5 फिल्मों के लिए सेलेक्शेन चल रहा है और आप उन पांचों के लिए ऑडिशन दे सकते हैं, लेकिन कभी-कभी आपको सभी फिल्में नहीं बल्कि केवल एक ही मिल पाती है. ऐसा नहीं है कि मेरे पास सैकड़ों अच्छी स्क्रिप्ट आती हैं.

 

नेहा शर्मा ने बताया कि उनके पास विकल्प कम हो गए हैं और उन्हें केवल उन लिमिटेड स्क्रिप्ट में से सेलेक्ट करना पड़ता है. उन्होंने कहा,”5 अच्छी स्क्रिप्ट मेरे पास आती हैं और मुझे उनमें से सेलेक्ट करना होता है. कभी-कभी मैं किसी चीज़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती और कभी-कभी, वे नहीं चाहते कि मैं उसमें रहूं. इसलिए, सब कुछ ठीक से करने के लिए विकल्प बहुत कम हैं.”

 

नेहा शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें आखिरी समय में एक ऐसे प्रभावशाली एक्ट्रेस से रिप्लेस कर दिया गया था, जिसके सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोअर्स थे और इससे उन्हें झटका लगा था. उन्होंने कहा,”मैं एक सीन के लिए टेस्टिंग पर थी. मैंने 4-5 बार रिविजन किया. मुझे पूरी टीम का साथ मिला. मैं इस रोल में फिट थी और सब कुछ सही था. और फिर अचानक मुझे फोन आया कि आप इसका हिस्सा नहीं हैं.

 

नेहा शर्मा ने आगे कहा, “ऐसा नहीं हो रहा है. जब मैंने उनसे पूछा कि क्या हुआ, तो मुझे पता चला कि उन्होंने लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स वाली एक इन्फ्लुएंसर एक्ट्रेस को साइन कर लिया है.” उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए उम्मीद जताई की आने वाले समय में फिल्म या शो में किसी को कास्ट करने के लिए उसकी प्रतिभा या एक्टिंग को आधार बनाएंगे, सोशल मीडिया की नहीं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.