Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

4 विकेट लेकर आवेश खान ने पर्पल कैप की दौड़ में लगाईं लंबी छलांग, देखें शमी-सिराज व उमेश का स्थान

आईपीएल 15 के 13वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से मात दी. आपको बता दें राजस्थान की तीन मैचों में यह पहली हार है जबकि बैंगलोर की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत थी.

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 47 गेंद में 70 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही बटलर आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. बटलर ने ईशान किशन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल की है.

मैच में राजस्थान ने आईपीएल के 13वें मैच में 20 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाये. बेंगलुरु ने अपने पांच विकेट 87 रन पर गंवाने के बावजूद 19.1 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. RCB की तरफ से शाहबाज अहमद ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 45 रन ठोके.

लखनऊ के आवेश खान ने पिछले मैच में 4 विकेट हासिल किये. इसके साथ ही पर्पल कैप की लिस्ट में आवेश खान तीसरे पायदान पर आ गये हैं. पहले उमेश यादव छठे पर शमी काबिज हैं. खलील अहमद 14वें पायदान पर काबिज हैं.

  1. उमेश यादव (तीन मैच आठ विकेट)
  2. युजवेंद्र चहल तीन मैच सात विकेट
  3. आवेश खान तीन मैच सात विकेट
  4. राहुल चहर (तीन मैच छह विकेट)
  5.  वनिन्‍दू हसरंगा (तीन मैचों में छह विकेट)

आवेश खान ने बताई IPL में सफलता की कुंजी, बोले- दबाव से पार पाना महत्वपूर्ण  - avesh khan told the key to success in ipl - Sports Punjab Kesariऑरेंज कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं, जिनके नाम 2 मैचों में 135 रन है. तीसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी है, जिन्होंने 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.