Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

4 शतक-दो दोहरे शतक व एक ट्रिपल सेंचुरी, 9 पारियों में ठोके 1195 रन, फिर भी नहीं मिला टीम इंडिया का टिकट

टीम इंडिया की तरफ से खेलने का सपना क्रिकेट का हर खिलाडी संजोता है. हालाँकि बहुत कम खिलाडियों को टीम इंडिया की तरफ से खेलने का अवसर मिलता है. भारत में रणजी ट्रॉफी का आगाज हुआ. रणजी में कई खिलाड़ियों ने पहले राउंड में कई दमदार पारियां खेली.

मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ने सौराष्ट्र के विरुद्ध दोहरा शतक जड़ा. मुंबई की तरफ से खेलते हुए सरफराज ने 401 गेंद में 275 रन की पारी खेली. सौराष्ट्र के खिलाफ सरफराज की पारी में 30 चौके और सात छक्के शामिल थे. सरफराज ने 2019-20 की रणजी ट्रॉफी में भी रनों की बारिश की थी.

रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में छह मैचों में 154.66 की औसत से 928 रन बनाए थे. रणजी ट्रॉफी में उनके आखिरी नौ स्कोर इस प्रकार हैं- नाबाद 71 (140 गेंद), 36 (39), नाबाद 301 (391), नाबाद 226 (213), 25 (32), 78 (126), 177 (210), 6 (9) और 275 (401).

हालाँकि सरफराज अब भी टीम इंडिया में जगह बनाने में सफल नहीं हुए हैं. हाल ही में लंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है. सरफराज खान को इस सीरिज में भी टीम में जगह नहीं मिली है.

सरफराज खान ने पिछली नौ पारियों में लगभग 200 की औसत से 1195 रन बनाये हैं. सरफराज खान ने इस दौरान 2 दोहरे शतक और एक तिहरा शतक जड़ा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.