Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

48 की उम्र में फिर दुल्हन बनेंगी मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर बनेंगे दूल्हा, आ गई शादी की तारीख!

Malaika Arjun Wedding: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)  के रिश्ते के चर्चे तो आए दिन होते ही रहते हैं. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि यह जोड़ा जल्द ही शादी करने वाला है.

Malaika Arjun Wedding: बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जी हां, अगर आप भी इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खुशी देने का मौका हो सकती है क्योंकि दोनों कब शादी के बंधन में बंधेंगे यह बात सामने आ चुकी है और यकीनन आप भी इस बारे में जरूर जानना चाह रहे होंगे.

कब होगी शादी

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Malaika Wedding) जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. पिछले चार सालों ये कपल हर मौके पर एक-दूजे का साथ देता नजर आया है और अब ये तो दोनों अपने रिश्ते को शादी के पवित्र बंधन से बांधना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022 के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे.

गेस्ट लिस्ट में होगी कटौती

खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका (Arjun Malaika Wedding Date) भव्य शादी नहीं करना चाहते. बल्कि वो अपनी शादी को रजिस्टर करके अपने दोस्तों को पार्टी देना चाहते हैं. इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे. करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है.

अर्जुन मलाइका का प्यार बेहद मजबूत

आपको बता दें, अर्जुन और मलाइका (Arjun Malaika Relatonship) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं. अरबाज खान से तलाक के बाद जब मलाइका अर्जुन के संग रिलेशनशिप में आईं तो लोग उन्हें काफी ट्रोल करने लगे. यहां तक कि मलाइका के मीम्स तक बनाए गए. लेकिन दुनिया के तानों के आगे अर्जुन मलाइका का प्यार फीका नहीं पड़ा और अब ये लाख मुसीबतों के बाद ये कपल शादी करने जा रहा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.