Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

66666666 जड़ जेसन रॉय ने मचाई तबाही, PSL में ठोका दूसरा सबसे तेज शतक, शाहीन अफरीदी की उड़ी धज्जियां

पीएसएल (Pakistan Super League, 2022) में बीते कल सोमवार को 15वां मुकाबला खेला गया. मैच में Quetta Gladiators की टीम ने Lahore Qalandars की टीम को 7 विकेट से शिकस्त दी. मैच में ताबड़तोड़ शतक जड़ने वाले जेसन रॉय (Jason Roy) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया.

लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने बनाया विशाल स्कोर

मैच में लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन बनाए. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की तरफ से फखर ने 70 रन, शफीक ने 32 रन, ब्रूक ने 41 रन और वीजे ने 22 रन की तूफानी ओआरी खेली. लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की टीम की तरफ से मैच में 13 छक्के लगे.

क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) ने खड़ा किया तूफ़ान

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 गेंद पहले ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा ग्लैटिएटर्स ने शानदार शुरुआत की.

Imageजेसन रॉय और एहसान अली ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 71 रन जोड़े. ग्लैडिएटर्स ने यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया.

जेसन रॉय का आक्रामक शतक

Imageजेसन रॉय ने 49 गेंद पर 8 चौके और 8 छक्के की मदद से शतक पूरा किया. आखिर में जेसन रॉय 57 गेंद पर 116 रन बनाकर आउट हुए. जेसन रॉय ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 8 छक्के लगाये.

रॉय ने 92 रन सिर्फ चौके छक्के से 19 गेंदों पर ही जड़ दिए. जेसन रॉय (Jason Roy) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 40 रन लुटाए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.