Mon, Nov 2, 2026
🔍 ▶️
Sports

7 फीट 6 इंच लंबा गेंदबाज, गोली की रफ़्तार से फेंकता है गेंद, पाकिस्तान के गुज्जर समाज से है ताल्लुक

पाकिस्तान और विश्व क्रिकेट को आने वाले वक्त में अब तक का सबसे ऊंचे कद वाला तेज गेंदबाज मिल सकता है.

करीब साढे़ सात फुट लम्बे गेंदबाज को जल्द मिल सकता है अपने हुनर को दिखाने का मौका. आपको पाकिस्तान के पेसर मोहम्मद इरफान याद होंगे. उनका कद 7 फीट 1 इंच था। उन्होंने 60 वनडे मैचों में 83 विकेट लिए थे.

अब उनसे भी ऊंचे कद वाले मुदस्सर गुज्जर को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम लाहौर कलंदर्स ने अपने डेवलपमेंट प्रोग्राम में शामिल किया है. पाकिस्तान के स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साज सादिक ने मुदस्सर का कद 7 फीट 6 इंच बताया है. भारत के आईपीएल की नकल करते हुए पाकिस्तान ने पीएसएल शुरू की थी.Khel Shel on Twitter: "Presenting you 7 foot 4 inches tall Mudassir, discovered by Lahore Qalandars in Players Development Program. #Cricket #Pakistan #Muddassir #LahoreQalandars #PSL5… https://t.co/07Kc0iXgf8"
मुदस्सर की लंबाई या कहें ऊंचाई को लेकर तस्वीर बहुत साफ नहीं है। लाहौर कलंदर्स और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी हाइट 7 फीट 6 इंच बताई है। कुछ दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स में उनका कद 7 फीट 4 इंच बताया गया है. एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गुज्जर का कद 7 फीट 5 इंच है. भविष्य में अगर वे पाकिस्तान टीम में शामिल किए जाते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे लंबे प्लेयर होंगे.

ब्रिटेन के अखबार डेली मेल से बातचीत में मुदस्सर ने कहा- मैं अपनी हाइट को ऊपर वाले की मेहरबानी मानता हूं. इसकी वजह से मैं तेज भाग सकता हूं और आगे चलकर दुनिया का सबसे तेज गेंजबाज बन सकता हूं. मैंने 7 महीने पहले ट्रेनिंग शुरू की थी. उम्मीद है कि एक दिन मैं इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाला दुनिया का सबसे लंबा बॉलर बनूंगा. प्राइमरी स्कूल में ही मेरा कद 6 फीट हो गया था और मैं कार नहीं चला पाता जबकि मेरे जूते का साइज 23.5 है.

2015 विश्व कप में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला था. तब इरफान पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। 7 फीट 1 इंच वाले इरफान के पास रफ्तार और उछाल दोनों थे. वे अब भी क्रिकेट खेल रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान टीम से बाहर हैं.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के पहले नेट्स पर दो स्टूल रखे गए थे. शिखर धवन और रोहित शर्मा को थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट ने इन पर खड़े होकर प्रैक्टिस कराई थी. इसकी वजह यह थी कि इरफान की गेंद करीब 9 फीट की ऊंचाई से रिलीज होती थी. यह आम गेंदबाजों की तुलना में करीब दोगुनी लंबाई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.