Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

आवेश खान ने ‘ह्बीबो’ पर किया जमकर डांस, KKR के बल्लेबाज ने भी दिखाए जबरदस्त मूव्स, वीडियो हुआ वायरल

आईपीएल की शुरुआत जल्द ही होने वाली हैं. 26 मार्च को कोलकाता और चेन्नई के मैच से आईपीएल 2022 का शुभारम्भ होगा. आईपीएल में नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से खेलने को तैयार पेसर आवेश खान (Avesh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में आवेश खान डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के साथ आवेश खान अरबी ट्यून वाले गाने ‘कुथु-हलामिथी हबीबो’ की धुन पर डांस कर रहे हैं.

तेज गेंदबाज आवेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आवेश खान और युवा बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर वीडियो में जबर्दस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं. 23 सेकंड के इस वीडियो क्लिप को अभी तक 36 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

वहीं अय्यर और आवेश के डांस मूव्स की इस वीडियो पर 400 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किए हैं. मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी इस पर कमेंट किया है. मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने कई इमोजी शेयर किए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Avesh Khan (@aavi.khan)

आपको बता दें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा. वह लीग के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. टीम इंडिया की तरफ से खेल चुके वेंकटेश अय्यर भी घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश के लिए खेलते हैं.

अय्यर ने आईपीएल में कुल 10 मैच खेले हैं और 4 अर्धशतकों की बदौलत कुल 370 रन बनाए हैं. वहीं आवेश खान की बात करें तो उन्होंने इस टी20 लीग में कुल 25 मैच खेले हैं और 29 विकेट हासिल किये हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.