Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

प्यार में शा’री’रि’क संबंध को लेकर दीपिका ने की बात, बताया- उन्हें से-क्स की कितनी ज़रूरत है

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका यंग एक्टर्स सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अनन्या पांडे संग नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। जिसमें सिद्धार्थ और दीपिका के जमकर इंटिमेट सीन दिखे। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई।

शारीरिक संबंध को लेकर दीपिका से हुए सवाल

 

इन दिनों फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में बिजी है। ऐसे में प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण से कई तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं। ऐसे ही सवाल उनसे रिलेशनशिप में शारीरिक संबंध को लेकर भी पूछे गए। दीपिका से जब सवाल किया गया कि शारीरिक अंतरंगता को वो किसी रिश्ते का कितना महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं तो उन्होंने कहा कि ये सबसे अहम नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि, जरूरी नहीं है कि, एक रिश्ते में फिजिकल अटैचमेंट जरूरी होता है। इसे एक अहम हिस्सा माना जा सकता है। लेकिन इससे भी कहीं ज्यादा जरूरी है विश्वास, जिसका रिलेशनशिप में होना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका कहना है कि, अगर दो लोगों के बीच विश्वास नहीं, तो इन सब बातों का कोई मतलब नहीं रह जाता।

इस दौरान उन्हें रिश्ते में शारीरिक संबंध को 10 में से रेटिंग देने के लिए भी कहा गया। ऐसे में उन्होंने इसे 7 रेटिंग दी। उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी रिश्ता तब टूटता है, जो उसमें विश्वास खत्म हो जाता है। अगर रिश्ते में विश्वास नहीं है तो फिर बाकी चीजों का कोई मतलब नहीं रह जाता है।

 

इंटिमेसी की अहमियत को दिए इतने नंबर

जब दीपिका से फिजिकल इंटिमेसी की अहमियत को 10 में से नंबर देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि, वो छह सात नंबर देंगी। दीपिका ने यह भी कहा कि, ब्रेकअप का एक सबसे आम कारण बेवफाई है। अगर किसी भी रिश्ते में दरार आती है तो इसकी सबसे बड़ी वजह यही है वह इस चीज को इतनी तवज्जो नहीं देती हैं।

 

पठान में शाहरुख़ संग आएंगी नजर

बता दें दीपिका पादुकोण की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है जिसका नाम पठान है। जिसमें उन्होंने अहम किरदार निभाया है। दीपिका ने इस फिल्म को लेकर इंटरव्यू में बात की। उन्होंने कहा, ‘उनको इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पंसद आई थी।’ इस फिल्म में दीपिका शाहरुख़ खान के साथ एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म गहराईयां

गौरतलब है कि फिल्म ‘गहराईयां’ 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होने जा रही है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.