Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
India

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 53 मु’स्लिम स्टूडेंट्स सिविल सेवा परीक्षा में सफल, अब हो रहा पूरे भारत में…

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) की आवासीय कोचिंग अकादमी (RCA) में पढ़ने वाले 52 छात्रों ने सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है.विश्वविद्यालय ने ये जानकारी साझा की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने कहा कि ये छात्र अब इंटरव्यू में शामिल होंगे, जो कि अप्रैल में होना है.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में PG, UG और डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश  प्रक्रिया इस तारीख से होगी शुरू, जानें डिटेलयूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के आरसीए में पढ़ाई कर रहे 52 छात्रों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 में कामयाबी हासिल की है.आरसीए के प्रभारी प्रोफेसर आबिद हलीम ने इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई.

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों जैसी श्रेणियों से संबंधित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए आरसीए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) से वित्तीय सहायता मिलती है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.