Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

बिन बताये शादी से लेकर CSK की कप्तानी छोड़ने तक धोनी के वो 7 फैसले जिन्होने सभी की चौकाया

आईपीएल शुरू होने से 2 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की कप्तानी छोडकर सभी को हैरान कर दिया. जी हां, अब CSK टीम के कप्तान धोनी नहीं, रविन्द्र जडेजा है. जिसकी पुष्टि CSK टीम ने अपने ट्वीटर हेंडल पर एक स्टेटमेंट देकर की. लेकिन धोनी का ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने फैन्स को अपने फैसलों से चौकाया हो. इससे पहले भी कई बार वो अपने फैसलों से सभी को हैरान कर चुके है. ऐसे में आज हम आपको धोनी के उन 7 फैसलों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें जानकर सभी चौक गये थे.

1. बिना किसी को बताये साक्षी से शादी
बता दे की महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी के साथ देहरादून में शादी की थी. और जब अचानक से उनकी शादी की खबर लोगो को मिली तो सभी हैरान रह गये थे, क्योकि उस समय सोशल मिडिया भी इतना एक्टिव नहीं था. खास बात तो ये थी की उनके करीब खिलाडियों और टीममेट्स को भी इस बारे में नहीं पता था. बताते है की उस समय धोनी ने अपने एक बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी को अचानक से दिल्ली बुलाया और उसे वो देहरादून ले गये. उसे भी वहा जाकर पता चला की उनकी शादी है.

2.वर्ल्डकप के दौरान गंजा होना
महेंद्र सिंह धोनी टीम इण्डिया के सबसे सफल कप्तानो में से एक है. उन्होंने भारतीय टीम को 2007 और 2011 में अपनी कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. लेकिन चौका देने वाली बात ये थी की इन्होने दोनों बार वर्ल्डकप जीतकर अपने हेयर स्टाइल में बदलाव कर लिया था. 2007 का वर्ल्डकप जीतने के बाद इन्होने अपने बाल छोटे करवा लिए थे, और 2011 का वर्ल्डकप जीतने के बाद ये गंजे हो गये थे.

3.टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
धोनी का ये फैसला भी सभी को हैरान कर देने वाला था. इन्होने बीच टेस्ट सीरीज में ही टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी. इस दौरान भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज खेलने गई थी. इसमें खास बात ये थी की इन्होने खुद सन्यास का ऐलान नहीं किया था, बाद में BCCI ने ये खबर दी थी.

4.टीम इण्डिया की कप्तानी छोड़ी
साल 2017 में धोनी ने अचानक से वनडे और टी 20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. जिसके बाद विराट कोहली टीम इंडिया की कप्तानी सौपी गई थी. धोनी के इस फैसले ने भी सभी को हैरान कर दिया था.

5. टी 20 और वनडे क्रिकेट से संन्यास
धोनी का ये फैसला काफी हैरान कर देने वाला तो था ही साथ में ये काफी रोचक भी था. जी हां, माहि ने 15 अगस्त 2020 को अपने Instagram अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया. और उसके कैप्शन में लिखा था की मुझे 7:29 से रिटार्य मान लिया जाए.

6. भारतीय टीम के मेंटर बने
दरअसल, जब साल 2020 में टीम इंडिया की नजरे UAE में हुए वर्ल्डकप पर थी. तब धोनी ने टीम इण्डिया का मेंटर बनकर सभी को हैरान कर दिया था. और ख़ास बात ये थी की इन्होने इसके लिए BCCI से कोई फीस भी नहीं ली थी. इसी दौरान विराट कोहली ने भी अपने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी.

7. चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना
ये फैसला तो धोनी ने अभी 24 मार्च को आईपीएल शुरू होने से 2 दिन पहले ही लिया. जिसके बाद उनके फैन्स की तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. और काफी फैन्स तो उनके सी फैसले से काफी दुखी है. कुछ तो ये भी कह रहे है की अब हम आईपीएल नाही देखंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.