Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

कहर बनकर टूटे उमरान मलिक, 30 छक्के-चौके जड़ RR ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, टूटा सहवाग-रोहित का रिकॉर्ड

आईपीएल का 5वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है. मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR) की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में बनाए 210 रन.

सनराइजर्स हैदराबाद के पेस बॉलर भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में जोस बटलर का विकेट ले लिया. हालाँकि भुवनेश्वर की यह गेंद नो-बॉल थी. उमरान मलिक की गेंदबाजी की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में 21 रन लुटा दिए.

हालाँकि अगले ओवर में उमरान ने वापसी की और बटलर को पवेलियन की राह दिखाई. उमरान ने बटलर को नौवें ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया. संजू सैमसन ने अपने 100वें मैच में 27 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली.

 

सैमसन ने 19वीं बार 50 से अधिक का स्कोर बनाकर सहवाग को पीछे छोड़ा. इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सैमसन ने रोहित-कोहली को पछाड़ा.

उमरान ने इस दौरान 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी. आईपीएल 2022 में उमरान सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं. आपको बता दें पिछले सीजन में राजस्थान की टीम सातवें और हैदराबाद की टीम आठवें स्थान पर रही थी.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डिकल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, राहुल त्रिपाठी, एडन मर्करम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन और उमरान मलिक.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.