Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

जानिए कौन हैं खलील अहमद, जिन्होंने IPL में गेंद से बरपाया कहर, वसीम अकरम से होती है तुलना

आईपीएल 2022 के 10वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हराया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. ऋषभ पन्त के अलावा ललित यादव ने 25 और रोवमैन पॉवेल ने 20 रनों का योगदान दिया.

गुजरात टाइटन्स की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 4 और मोहम्मद शमी ने दो विकेट हासिल किये. मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 171 रन बनाए थे. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 84 और हार्दिक पंड्या ने 31 रनों का योगदान दिया.

वहीं दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने तीन और खलील अहमद ने दो विकेट हासिल किये थे. खलील अहमद अब तक आईपीएल में 4 विकेट हासिल कर चुके हैं. खलील अहमद का जन्म 5 दिसंबर 1997 मु’स्लिम परिवार में राजस्थान के टोंक में खुर्शीद आलम के यहाँ हुआ था.

शुरुआत में खलील के माता-पिता क्रिकेट खेलने के खिलाफ थे. खलील के माता-पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें. खलील के पिता खुर्शीद अहमद एक स्थानीय अस्पताल में एक कम्पाउण्डर के तौर पर काम करते हैं और उनकी माता एक गृहिणी है.

इसके अलावा परिवार में तीन बहनें भी हैं. आपको बता दें खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा. खलील अहमद का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था.खलील अहमद की सम्पत्ति की बात की जाये तो उनकी नेटवर्थ 14 Crore रूपये हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.