Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

रोजे में राशिद खान ने इफ्तार के लिए पकाया अफगानी चिकन, VIDEO शेयर कर बताई पूरी रेसिपी

IPL की सबसे नई टीम में से एक गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम है. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के दिग्गज खिलाडी ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच से पहले खाने में अफगानी चिकन करी बनाया है.

गुजरात टाइटंस से खेलने वाले स्टार खिलाड़ी राशिद खान (Rashid Khan) ने इफ्तार के लिए चिकन करी बनाई. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)के राशिद खान (Rashid Khan) ने एक वीडियो शेयर की है जिसमे वह चिकन करी बना रहे हैं.

(Gujarat Titans) के राशिद खान प्रोफेशनल क्रिकेटर से प्रोफेशनल शेफ बनकर लजीज अफगानी चिकन बनाते दिखे. राशिद खान ने चिकन को काटने से लेकर उसे बनाने तक का पूरा तरीका सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

अफगान चिकन करी उन्होंने खुद से अपने इफ्तार के लिए बनाई है. बता दें कि अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. चिकन पककर तैयार हो गया तो राशिद खान ने पहले खुद से उसका स्वाद लिया. इस वीडियो से एक बात तो साफ़ हो गयी कि राशिद खान क्रिकेट में ही नहीं बल्कि खाना पकाने में भी निपुण हैं.

Rashid Khanआईपीएल (IPL) 2022 में लेग स्पिनर राशिद खान ने अब तक खेले 2 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं. वहीं बल्ले से अब तक उनका खाता ही नहीं खुला है. आपको बता दें IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने 15 करोड़ रुपये में राशिद खान को खुद से जोड़ा था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.