Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

WWW… हैट्रिक से चूके राशिद खान, शाहरुख खान ने 8 गेंद पर मचाई तबाही, टूटा सिराज-खलील का रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 का 16वां मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के मध्य खेला जा रहा है. मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का स्कोर खड़ा किया. राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आखिरी 13 गेदों में 25 रन की अटूट साझेदारी की.

पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए. वहीं गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किये. राशिद खान ने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिराज और खलील को पीछे छोड़ दिया.

पंजाब की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. हार्दिक ने पारी के दुसरे ओवर में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को पांच रन के स्कोर पर राशिद के हाथों कैच कराया. सीजन का पहला मैच खेल रहे बेयरस्टो 0 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद धवन और लियान लिविंग्सटन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई. राशिद खान ने अपने चौथे ओवर में तीन गेंदों के अंदर लिविंग्सटन को 64 के स्कोर पर और शाहरूख खान को भी 15 के स्कोर पर आउट किया. शाहरुख ने 8 गेंद की पारी में 2 गगनचुंबी छक्के जड़े.

लिविंगस्टोन के 64 रन की मदद से पंजाब ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.