Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? जिसने केकेआर और दिल्ली के मैच में लूट ली महफिल, दीवाने हुए लोग

आईपीएल में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दर्शक भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. इस मैच में दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 44 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस मैच के दौरान कैमरामैन ने कई बार दर्शक दीर्घा में बैठी एक खूबसूरत लड़की पर फोकस किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इसको लेकर ट्विटर पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं लोग जाहिर कर रहे हैं और इसे मिस्ट्री गर्ल बता रहे हैं.

यह मैच बेहद रोमांचक रहा और जब-जब कैमरामैन ने इस लड़की पर फोकस किया और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया सनसनी बन गई. कुछ लोगों ने लड़की की खूबसूरती की तारीफ की तो कुछ लोगों ने कैमरामैन को इसके लिए धन्यवाद दिया.

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी खूबसूरत लड़की की तस्वीरें आईपीएल मैच के दौरान वायरल हुई हैं. इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले देखने को मिले हैं.

मैच के बाद सैकड़ों लोगों ने इस लड़की की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया और अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है. लेकिन जो भी हो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी तहलका मचा रही हैं.

बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
दिल्ली ने इस मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 44 रनों से जीत हासिल कर ली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 215 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी कोलकाता की टीम 171 रनों पर ऑल आउट हो गई. दिल्ली के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा और कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और टीम ने मैच गंवा दिया.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.