Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

चीते की तरह छलांग लगा कोहली ने लपका कैच, पत्नी अनुष्का व सास के उड़े होश, देखें VIDEO

आईपीएल 2022 के 26वें मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया. मैच में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 199 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन ही बना सकी.

मैच के बाद के एल राहुल को मैन ऑफ द मैच के अलावा तीन अन्य इनाम मिले. वहीं आवेश खान को पॉवर प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. वहीं कल खेले गये दूसरे मुकाबले में दिल्ली को मात मिली. आईपीएल 2022 के 27वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से शिकस्त दी.

आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में कोलकाता व हैदराबाद को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ गयी है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की टीम ने 189 रन बनाये. बैंगलोर की तरफ से दिनेश कार्तिक ने 66 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं मैक्सवेल ने 55 रन बनाए.

दिनेश कार्तिक 34 गेंदों में 66 और शाहबाज 21 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की तरफ से शार्दुल-अक्षर-खलील और कुलदीप ने एक-एक विकेट हासिल किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी. RCB की तरफ से कोहली ने एक अविश्वसनीय कैच लपका.

https://twitter.com/AbhimanyuBalyan/status/1515384648938844161

दिल्ली की तरफ से वार्नर ने सबसे अधिक 38 गेंदों में 66 रन बनाये. RCB की तरफ से हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट जबकि सिराज ने दो विकेट हासिल किये. ऑरेंज कैप की लिस्ट में दिनेश आठवें पायदान पर आ गये हैं. वहीं पर्पल कैप में आवेश खान तीसरे जबकि खलील सातवें पायदान पर आ गये हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.