Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
Sports

6 छक्के जड़ डेविड मिलर ने रचा इतिहास, 94* रन ठोक आसमान चीरकर लाए जीत, लगाई महारिकार्ड्स की झड़ी

आईपीएल 2022 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। हार्दिक पांड्या की गैरहाजिरी में कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर CSK को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की 48 गेंदों में 73 रनों की पारी के दम पर चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। गायकवाड़ के अलावा अंबाती रायडू ने 46 रनों का योगदान दिया। आखिर में जडेजा ने कुछ आकर्षक शॉट्स खेले|

गुजरात की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट अलजारी जोसेफ ने लिए। वहीं शमी को एक विकेट हासिल हुआ| 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT ने 2 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन डेविड मिलर ने राशिद खान के साथ मिलकर 37 गेंदों में 70 रनों की साझेदारी करते हुए गुजरात को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया।

राशिद खान 21 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने जोर्डन के एक ओवर में ही 6646 जड़कर 25 रन बटोरे| इसके बाद मिलर ने आखिरी ओवर में जीत के लिए जरूरी 13 रन बनाते हुए गुजरात को मैच जीता दिया।

डेविड मिलर 51 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच जिताऊ पारी के लिए मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.