Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

पंजाब पर कहर बनकर टूटे खलील अहमद, सबसे कम स्कोर पर किया ढेर, तोड़ा शमी-उमरान का रिकॉर्ड

IPL 2022 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का मुकाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले पंजाब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही.

पंजाब की टीम 20 ओवर में 115 रनों पर सिमट गयी. पंजाब ने आईपीएल 2022 का सबसे कम स्कोर बनाया. पंजाब के के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. पंजाब किंग्स को पहला झटका ललित यादव ने दिया. ललित ने शिखर धवन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया.

खतरनाक दिख रहे जॉनी बेयरस्टो को खलील अहमद ने मुस्तफिजूर रहमान के हाथों कैच कराया. तूफानी बल्लेबाज शाहरुख खान को खलील अहमद ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. खलील ने दोनों खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. यंक अग्रवाल ने 24, शाहरुख खान ने 12 और राहुल चाहर ने 12 रन का योगदान दिया. दिल्ली की तरफ से खलील ने 4 ओवर में महज 21 रन देकर 2 विकेट लिए.

वहीं कुलदीप, ललित और अक्षर को भी दो-दो विकेट मिले. मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट हासिल किया. आईपीएल के इस सीजन में खलील सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शमी और उमरान से आगे निकल गये हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.