Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

’48 हजार के हैं ये फटे जूते, लेकिन लगता है कचरे के ढेर से ले आई कंपनी’,

लग्‍जरी ब्रांड और फैशन कंपनी बलेनसियागा (Balenciaga) ने एक ऐसा जूता बनाया है, जिसकी वजह से लोगों ने सोशल मीडिया पर कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने ‘पेरिस स्‍नीकर’ कलेक्‍शन जारी किया है. असल में ‘पेरिस स्‍नीकर’ कलेक्‍शन में जो जूते शामिल किए गए हैं वे काफी घिसे, फटे नजर आते हैं.

कंपनी ने बताया ये जूते आखिर क्‍यों बनाए 
बलेनसियागा (Balenciaga) ने जूतों को बनाने के पीछे का मकसद बताया है. कंपनी के मुताबिक, इन जूतों की क्‍लासिक डिजाइन है, जो मध्‍यकालीन एथलेटिक्‍स को प्रदर्शित करती है. ये जूते काले, सफेद, लाल रंग में मौजूद हैं. इनका सोल और आगे के हिस्‍से में सफेद रबर लगी है. इन जूतों को देखने पर ऐसा भी लगता है कि पहले किसी ने इन जूतों को पहना हुआ है.

इंटरनेट पर जूतों का उड़ा मजाक
जैसे ही ये जूते ऑनलाइन सेल के लिए जारी हुए, सोशल मीडिया पर मौजूद इंटरनेट यूजर्स का दिमाग भी चकरा गया. कई यूजर्स ने कहा कि बलेनसियागा ने ये नए जूते रिलीज कर लोगों को ट्रोल किया है.

वहीं कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया ये बेघर लोगों के जूतों से भी खराब हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि ऐसा लगा रहा है कि बलेनसियागा ने जूतों को लिया है और आग में फेंक दिया है.

 

फिलहाल कंपनी के ये जूते यूरोपियन मार्केट्स में मौजूद हैं. वहीं मिडिल ईस्‍ट और अमेरिका के स्‍टोर में ये जूते 16 मई से उपलब्‍ध हो जाएंगे, वहीं जापान में ये 23 मई को उपलब्‍ध होंगे. ऑनलाइन इंटरनेशनल स्टोर से दुनियाभर के लोग इसे खरीद सकते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.