Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
Uncategorized

26 की उम्र में संन्यास, अब 29 गेंदों में ठोके 74 रन, कहर बनकर टूटा राजस्थान का गेंदबाज, टूटा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 ब्लास्ट में साउथ ग्रुप के एक मैच में ससेक्स ने समरसेट पर 47 रनों की बड़ी जीत हासिल की. मैच में ससेक्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए. जवाब में समरसेट की टीम 20 ओवर में 169 रन ही बना सकी.

ससेक्स की जीत में जॉश फिलीपी ने बड़ा योगदान दिया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलीपी ने 43 गेंदों में 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके अलावा कप्तान रवि बोपारा ने 34 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली. हालांकि ससेक्स की ओर से रिली रूसो ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दिल जीता.

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 29 गेंदों पर धुआंधार 74 रन बनाए. इस दौरान रिली रूसो (Rilee Rossouw) के बल्ले से 5 छक्के और 8 चौके निकले. इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 255 से ज्यादा रहा. हालाँकि रूसो की पारी टीम के काम नहीं आई और ससेक्स को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. ससेक्स की जीत में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने 5 विकेट अहम योगदान दिया.

मैकॉय-मिल्स ने मिलकर लिए 9 विकेट

In pictures: Multan Sultans' Rilee Rossouw hits fastest-ever Pakistan Super  League centuryसमरसेट की टीम पर ससेक्स के दो बाएं हाथ के गेंदबाज भारी पड़े. इस मुकाबले में ओबेड मैकॉय ने 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. वहीं टिमाल मिल्स ने 4 विकेट अपने नाम किए. बता दें मैकॉय आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. वहीं

मिल्स मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे. मिल्स की आईपीएल में जमकर धुनाई हुई थी. हालाँकि वह टी20 ब्लास्ट में शानदार गेंदबाज कर रहे हैं. गौरतलब है कि रूसो ने महज 26 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. रूसो ने इस वर्ष टी 20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हार्दिक को पीछे छोड़ा.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.