Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
India

अरमान मलिक की पहली पत्नी कृतिका मालिक ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर मचा तहलका, अब दूसरी…

Armaan Malik Kritika Malik Baby: यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) बीते साल से ही अपनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने को लेकर सुर्खियों में थे। इस दौरान लगातार अरमान की दोनों बीबियों कृतिका मलिक (Kritika Malik) और पायल मलिक (Payal Malik) का हेल्थ अपडेट सामने आता रहा। वहीं अब खुशखबरी सामने आई है कि इस परिवार में एक नन्हा मेहमान आ गया है। अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बेटे को जन्म दिया है।

अरमान ने इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी 

यूट्यूबर ने अपने घर में आई इस बड़ी खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अरमान ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके यह जानकारी दी है कि उनकी पत्नी कृतिका ने एक बेटे को जन्म दिया है।  इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान मलिक ने कैप्शन में लिखा है, “फाइनली गोली बनी मां… गैस करिए लड़का हुआ या लड़की? आप लोगों की दुआओं से दोनों बिल्कुल ठीक हैं।” लेकिन बाद में कमेंट में यह साफ हो गया कि कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है।

कृतिका और पायल संग मैटरनिटी शूट 

आज सुबह यानी 6 अप्रैल 2023 को अरमान ने बच्चे के जन्म की खुशी शेयर करते हुए दोनों पत्नियां कृतिका और पायल मलिक के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोशूट में यह पूरा परिवार काफी प्यारा लग रहा है। इसमें अरमान ब्लैक सूट में दिख रहे हैं। वहीं, कृतिका ने ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में हैं और पायल पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं। पायल का बड़ा बेटा सफेद शर्ट और काले पैंट में क्यूट दिख रहा है।

आपको बता दें कि अरमान ने बीते साल ऐलान किया था कि उनकी दोनों पत्नियां एक साथ खुशखबरी देने वाली हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। जिसके बाद कृतिका और पायल की एक साथ गोद भराई की रस्म हुई। वहीं अब कृतिका मां बन चुकी हैं और पायल भी जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

ऐसी है इस परिवार की कहानी 

आपको बता दें कि अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल मलिक से शादी की थी। जिसके बाद उन्होंने 2018 में अरमान ने पत्नी पायल की दोस्त कृतिका से शादी की। कृतिका पहली बार मां बनी हैं। कृतिका से शादी के पहले तीनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी, साथ में वीडियोज भी आते थे। लेकिन इस शादी के बाद कुछ दिन विवादों की खबर आईं। जिसके बाद अब कृतिका और पायल की बॉन्डिंग चर्चा में रहती है। दो सौतनों के बीच ऐसी दोस्ती देख लोगों को यकीन नहीं होता। अरमान की पहली पत्नी पायल से एक बेटा भी है, जिसका नाम चिरायु है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.