Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

Latest Jokes in Hindi : पप्पू अस्पताल की एक नर्स से कहता है… पप्पू- आई लव यू… तुमने मेरा दिल चुरा लिया..

Jokes in Hindi : आज हम आपको किस इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। अगर आप यह मजेदार चुटकुले पढ़ेंगे, तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए देर किस बात की, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला, पढ़िए मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi)-

Jokes in Hindi : 1

Jokes in Hindi : 2

चिंटू जब अपने रिपोर्ट कार्ड पर पिता से हस्ताक्षर करवाने गया,

तो चिंटू के पिता ने उसपर अंगूठा लगा दिया…!

चिंटू ने पूछा – पापा आप तो इंजीनियर हो,

फिर अंगूठा क्यो लगाया…?

चिंटू के पापा बोले – बेटा जैसे तेरे नंबर आए हैं ना, उससे तेरी

टीचर को पता नहीं लगना चाहिए कि तेरा बाप पढ़ा लिखा है।

Jokes in Hindi : 3

टीचर- दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है?

बच्चा- सर अगर इस स्कूल में आग लग जाये

तो स्कूल की हालत खराब हो जाएगी, इसे कहते हैं “दुर्दशा”

और इतनी आग लगने पर भी आप जिंदा बच गए तो

ये होगा हमारा “दुर्भाग्य”

Jokes in Hindi : 4

Jokes in Hindi : 5

एक बहुत ही काला और बदसूरत पति

अपनी पत्नी से कहता है…

पति- हमारा बच्चा प्यारा होना चाहिए

पत्नी- सुनो जी ठीक से सोच लो.

बच्चा प्यारा होना चाहिए ना.

ठीक है, बाद में मुझे कुछ न बोलना!!!

Jokes in Hindi : 6

पप्पू अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया…

गुरुजी बोले- जो-जो स्वर्ग जाना चाहता है,

वह अपना हाथ ऊपर करे.

पप्पू की बीवी और सास ने हाथ ऊपर उठाया.

गुरूजी ने पप्पू से पूछा- क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?

पप्पू- गुरुजी, यह दोनों चली जायेंगी तो यहीं पर स्वर्ग हो जायेगा.

गुरूजी अपने चेलों से बोले- इस ज्ञानी पुरूष को अपनी टीम में शामिल करो

Jokes in Hindi : 7

Jokes in Hindi : 8

आदमी- बाबा कभी-कभी रात को अचानक नींद खुलती है.

तो देखता हूं कि बीवी का चेहरा नूर सा चमक रहा है..

रौशनी इतनी होती है कि चादर के उपर से किरणें दिखती हैं.

ये कैसा नूर है बाबा जी?

बाबा- अबे ढक्कन! अपने मोबाइल पर पासवर्ड डालके रख,

फोन चेक करती है वो तेरा.

Jokes in Hindi : 9

एक काका को रात मे 12 बजे एक लड़की का फोन आता है…

काका- hello, कौन?

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नही सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा.

काका- कौन हो आप?

लड़की- तुझसे जुदा गर हो जायेंगे तो खुद से हीहो जायेंगे जुदा.

काका (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए)-

तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?

लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं!

Jokes in Hindi : 10

आलसी पप्पू और गप्पू कमरे में लेटे हुए थे…

तभी गप्पू, पप्पू से बोला- यार, जरा बाहर जाकर तो देख

बारिश हो रही है क्या?

पप्पू- हां, बारिश हो रही है.

गप्पू- बिना बाहर देखे तुझे कैसे पता?

पप्पू- अभी-अभी कांता बाई भीगी हुई अंदर आई थी.

मतलब बारिश हो रही है.

फिर गप्पू बोला- अच्छा, जरा बत्ती तो बुझा दे यार

रौशनी में नींद नहीं आती.

पप्पू- आंखें बंद कर ले. अपने आप अंधेरा हो जाएगा.

गप्पू फिर गुस्से से बोला- कम से कम दरवाजा तो बंद कर दे.

पप्पू- अब दो काम मैंने कर दिए. एक-आध तू खुद भी कर ले…!!

Jokes in Hindi : 11

पप्पू अस्पताल की एक नर्स से कहता है…

पप्पू- आई लव यू…

तुमने मेरा दिल चुरा लिया

नर्स (शरमा कर बोली)- चल झूठे, दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया… हमने तो सिर्फ

‘किडनी’ चुराई है!!

पप्पू अब कोमा में चला गया है…

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.