Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

मजेदार जोक्स: साली अपने जीजा से पूछती है, साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?

इंसान पूरे दिन ऑफिस या घर के कामों में लगा रहता है. दिन भर बिजी शेड्यूल के बाद जब थोड़ा टाइम मिलता है तो वह उसे अपने परिवार के साथ हंसते-खेलते बिताना चाहता है. लेकिन परिवार के साथ भी वह खुश तभी रह सकेगा जब वह दिल से खुश होगा. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आपकी दिनभर की थकान को चुटकियों में उतार देगी. ये जोक्स पढ़कर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा और आप अपने परिवार को भी खुश रख सकेंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

डॉक्टर: रोज 5 किलोमीटर चला करो तो 1 साल में 50 किलो

वजन कम हो जाएगा.

एक साल बाद संता फोन पर- वजन तो कम हो गया

मगर साले घर कैसे जाऊं? 1825 किलोमीटर दूर आ गया हूं!

अपने एक दोस्त की मौत के बाद संता उनके घर गया और

उसकी पत्नी से पूछा, “भाभी जी, क्या मैं उनकी जगह ले सकता हूं?”

भाभी- मुझे कोई एतराज नहीं है, कब्रिस्तान वालों से पूछ लो

 

पत्नी- सुनो जी, अखबार में खबर है कि एक व्यक्ति ने

अपनी पत्नी को बेच डाला

पति- ओह! कितने में?

पत्नी- एक साइकिल के बदले में, कहीं तुम भी तो ऐसा

नहीं करोगे?

पति- मैं इतना मूर्ख थोड़े हूं, तुम्हारे बदले में तो

कार आ सकती है

संता भगवान से प्रार्थना कर रहा था

संता- प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो, प्लीज

भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट

हुए और पूछा- क्यों बे?

संता- क्योंकि मैं पेपर में लिख आया हूं

 

संता- जल्दी जूस बना दे, लड़ाई होने वाली है

संता एक गिलास पीने के बाद- जल्दी एक और बना दे,

लड़ाई होने वाली है

जूस वाला- कब होगी लड़ाई?

संता- जब तू पैसे मांगेगा

पहला स्टूडेंट- तुमने अपना english का रिजल्ट देखा?

तुम फेल हो गए

दूसरा स्टूडेंट- क्या! मैं अंग्रेजी में फेल हो गया..अनपॉसिबल!!

एक बार एक बहू अपनी सास के पास जाती है

और कहती है

बहू- मां जी, कल रात को उनसे मेरी लड़ाई हो गयी

सास- कोई बात नहीं बहू, ये सब तो पति-पत्नी के बीच

होता ही रहता है

बहू- मां जी, वो तो मैं भी जानती हूं. लेकिन अब लाश का क्या करें?

पप्पू अपनी बीवी के साथ सो रहा था.

आधी रात को वह अपनी मोटी बीवी को जगाकर बोला.

पप्‍पू- ये बताओ, सिसक-सिसक के मरना ठीक है

या एकदम से?

पत्‍नी: एक दम से

पप्‍पू- तो अपनी दूसरी टांग भी मुझ पर रख दो

साली अपने जीजा से पूछती है..

साली- अच्छा जीजा जी एक बात बताइए…

ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?

जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान

आदमी है जिसने हमारे घर का तूफ़ान संभाल रखा है.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.