Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

ट्रेन में बैठी एक लड़की की टी-शर्ट पर गाड़ी बनी थी लड़की के पास बैठा बच्चा उस गाड़ी को ध्यान से देख रहा था लड़की बच्चे से हंस कर बोली…

किसी ने सच ही कहा है कि ‘laughter is the best medicine’. जोक्स का असर किसी दवा से कम नहीं होता. जो लोग परेशान या फिर बीमार होते हैं उन लोगों के लिए जोक्स किसी मेडिसिन जैसा काम करता है. यह उनके लिए एक स्ट्रेस बर्स्टर की तरह काम करता है. कुछ लोग तो इन जोक्स में अपने करीबी या फ्रेंड्स को टैग कर देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही पति-पत्नी, जज-चोर, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड आदि के जोक्स पढ़ाने जा रहे हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं. इन जोक्स को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से लाइक और शेयर किया जा रहा है. हम दावा करते हैं कि इन जोक्स को पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला.

Joke 1

सास (गुस्से में)- मैंने कितनी बार कहा है बहू कि बिंदी

लगा के बाहर जाया करो

बहू- पर जींस-टॉप में बिन्दी कौन लगाता है मां जी?

सास भी बड़ी तेज थी, तुरंत नहले पे दहला मारकर बोली…

सास- मैंने कब कहा कि जींस पे लगा, माथे पे लगा ले बेटी

Joke 2

एक सास ने नई-नवेली बहू से पूछा…

सास- बहू, मान लो अगर तुम पलंग पर बैठी हो और मैं भी उस

पर आकर बैठ जाऊं तो तुम क्या करोगी?

बहू- तो मैं उठकर सोफे पर बैठ जाऊंगी

सास- अगर मैं भी आकर सोफे पर बैठ जाऊं तो क्या करोगी?

 

बहू- तो मैं फर्श पर चटाई बिछाकर बैठ जाऊंगी

सास- अगर मैं भी चटाई पर आ जाऊं तो फिर क्या करोगी?

बहू- तो मैं जमीन पर बैठ जाऊंगी

सास (मजे लेते हुए आगे बोली)- और मैं जमीन पर भी तुम्हारे बगल में

बैठ गई तो क्या करोगी?

 

बहू (खीझकर)- तो मैं जमीन में गड्ढा खोद कर उसमें बैठ जाऊंगी

सास- और अगर मैं गड्ढे में भी आकर बैठ गई तो?

बहू- तो मैं ऊपर से मिट्टी डालकर सिलसिला खत्म कर दूंगी

Joke 3

सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई..

सास- बहू कौन है बाहर?

बहू- मां जी भिखारी था, मैंने भगा दिया

सास (गुस्से में)- अरे कलमुंही मुझसे बिना पूछे भिखारी को

भगा दिया, उसे जल्दी वापस बुला

 

बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया, वह खुशी से भगा हुआ वापस आया..

सास- सुन रे भिखारी इस घर की मालकिन मैं हूं,

खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया..भाग यहां से

Joke 4

सास अपनी बहू से परेशान थी क्यूंकि वो कोई

काम नहीं करती थी.

एक दिन सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर सलाह की..

सास- कल सुबह मैं घर में झाड़ू लगाउंगी और तुम मुझे टोकना

कि लाओ मां मैं कर देता हूं. इस तरह बहू को कुछ तो शर्म आएगी.

 

सुबह जैसे ही मां झाड़ू लगाने लगी…

बेटा- लाओ मां मैं कर देता हूं

बहू- अरे, इसमें झगड़ने की क्या बात है, एक दिन मां लगाएंगी

और एक दिन तुम लगा लेना

Joke 5

नौकरानी (बहू से)- मेमसाब, जल्दी आइए. पड़ोस की तीन

औरतें बाहर आपकी सास की पिटाई कर रही हैं

बहू बालकनी में आकर देखने लगी..

नौकरानी- आप उनकी मदद करने नहीं जाएंगी?

मालकिन- नहीं रहने दो! तीन ही काफी हैं!!!

Joke 6 

बनिया ने शेख को खून देकर उसकी जान बचाई.

शेख ने खुश होकर उसे मर्सिडिज कार गिफ्ट की.

शेख को फिर खून की जरूरत पड़ी, बनिया ने फिर खून दिया.

 

अबकी बार शेख ने सिर्फ लड्डू दिए.

बनिया (गुस्से से)- इस बार सिर्फ लड्डू?

शेख- बिरादर, अब हमारे अंदर भी बनिया का खून दौड़ रहा है

Joke 7

दामाद (ससुर से)- बाऊ जी, आप की बेटी ने

नाक में दम कर रखा है…

ससुर जी- बेटा मेरे बारे में सोच…

मेरे पास तो उसकी भी मां है..!!

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.