Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

Hindi Jokes: यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क, आदमी ने दिया मजेदार जवाब

Hindi Jokes: आजकल की भागमभाग जिदंगी में सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि हंसी एक दवा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला…

अकबर- बीरबल मुझे बताओ अपने स्टाफ में सबसे ज्यादा काम करने वाले को कैसे पहचानोगे?
बीरबल- महाराज मैं सब को बुला लेता हूं फिर बताता हूं।
बीरबल सबको बुलाता है और 11वें का हाथ पकड़ कर कहता है महाराज यही है वो जिसने सबसे ज्यादा काम किया है।
अकबर- तुमने कैसे पहचाना इसको?
बीरबल- महाराज मैंने इसका मोबाइल चेक किया है इसके मोबाइल की बैटरी 98% है।

Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi

2 of 5

यमराज- हे प्राणी, तुम कहां जाना चाहते हो? स्वर्ग या नर्क
आदमी- हे प्रभु, पृथ्वी से मेरा मोबाइल चार्जर मंगवा दो, मैं कहीं भी रह लूंगा
Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi

3 of 5

एक आदमी 2 महीने से अस्पताल में था, जब उसे डिस्चार्ज किया जाने लगा तो उसने महसूस किया कि उसे नर्स से प्यार हो गया है…
उसने सोचा दिल की बात कह देनी चाहिए….
उसने जैसे ही नर्स को देखा तो बोला- आई लव यू नर्स…तुमने मेरा दिल चुरा लिया है…
नर्स- चल हट झूठे, हमने तो तेरी सिर्फ किडनी चुराई है…
आदमी बेहोश….अब दोबारा अस्पताल में भर्ती हैं….

Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi

4 of 5

पति- तुम इतना क्यों चिल्लाती हो?
पत्नी- क्योंकि हर बार गलती तुम ही करते हो
पति- काश तुम एक कोयल होती
पत्नी- तो फिर क्या करते?
पति- फिर मैं तुझसे पूछता कि बता कौन ज्यादा गलती करता है और तुम कोयल की कूक कूक करती

Hindi Jokes: Majedar Chutkule in Hindi Funny Jokes in Hindi

5 of 5

मेले में बहुत भीड़ थी…
एक साहब एक महिला से कहने लगे –
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला- इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब- दरअसल मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी।
Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.