Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
Sports

जिम्बाब्वे के 8वे क्रम के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, 33 गेंदो पर ठोके 80 रन, लगाए 9 छक्के

जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच इन दिनों एमर्जिंग प्लेयर सीरीज खेली जा रही है.

इमर्जिंग प्लेयर सीरीज में दोनों टीमों के युवा और कम अनुभवी खिलाड़ी एक-दूसरे खेल रहे हैं. इस सीरीज का दूसरा वनडे मैच शुक्रवार को खेला गया, जहां जिम्बाब्वे एमर्जिंग प्लेयर्स टीम ने नामीबिया ईगल्स के खिलाफ 50 ओवरों में 304 रन बनाए.

जिम्बाब्वे के लिए ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने तो अच्छा योगदान दिया, लेकिन असली कमाल किया आठवें नंबर पर आए कार्ल मुम्बा ने. 40वें ओवर में बैटिंग के लिए आए मुम्बा ने क्रीज पर उतरते ही अपने बल्ले से कोहराम मचा दिया.

मुम्बा ने नामीबिया के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए चौके छक्कों की बरसात कर डाली. मुम्बा ने सिर्फ 33 गेंदों में 9 आतिशी छक्के उड़ा़ डाले और साथ ही 3 चौके भी ठोके, जिसकी मदद से उन्होंने 242 के स्ट्राइक रेट से 80 रन कूटे. वह सिर्फ 7.5 ओवरों तक क्रीज पर टिके, लेकिन इस दौरान जिम्बाब्वे ने 95 रन ठोके, जिसमें से 80 मुम्बा के ही थे. तेज गेंदबाज मुम्बा जिम्बाब्वे की सीनियर टीम के लिए 12 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं और कुल 83 रन बनाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.