Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

चलती ट्रेन में अंकल जी के ठुमके देख शाहरुख़-मलाइका का ‘छैय्यां-छैय्यां’ याद आ जाएगा!

नागिन डांस, खटिया डांस, पोल डांस, मेट्रो में डांस, मंदिर में डांस. सोशल मीडिया जगत में इन विचित्र कलाओं की वीडियो देखकर आप और हम पक चुके हैं. लेकिन सोशल मीडिया जगत में रचनात्मकता की देर है, अंधेर नहीं. डांस का अब एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. एक अंकल जी (Uncle Viral Dance) हरियाणवी गाने पर ट्रेन में डांस कर रहे हैं. झूमकर नाचते हुए अंकल को देखकर आपको लगेगा, ‘काश.. मैं भी वहां होता/होती’.

वीडियो को @drx.sunil_backup_ नाम के यूज़र ने शेयर किया है. साथ में लिखा,

“अंकल की मांग पर ये गाना चलाया, फिर अंकल ने जो किया मज़ा आ गया. अगले भाग के लिए इंतजार करें.”

वीडियो में दो लोग हरियाणवी गाने ‘बोल तेरे मीठे मीठे’ पर डांस कर रहे हैं. सभी लोग देख उनको देख रहे हैं. दोनों को नहीं, बस अंकल जी को. अंकल जी ने जमकर ठुमके लगाए हैं. और, डांस करते-करते बीच में टी-शर्ट को ऊपर करके गोल-गोल घूमकर और ठुमके लगाने लगते हैं और भरपूर एक्सप्रेशन के साथ.

वीडियो को 30 सितंबर को शेयर किया था और अभी तक 50 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं, लेकिन अभी भी आग की रफ्तार से वायरल हो रहा है. कॉमेंट्स में लोग अंकल जी के डांस की तारीफ़ तो कर ही रहे हैं, साथ ही मज़ेदार बातें भी लिख रहे हैं. जैसे एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,

“ज़िंदगी तो भाई इसको बोलते हैं. बहुत बढ़िया.”

मोना नाम की यूज़र ने अंकल जी को थैंक्यू बोला:

“मैंने हमेशा ट्रेन में लड़ाई की वीडियोज़ ही देखी हैं. पहली बार ख़ुशी का माहौल देखकर दिल खुश हो गया. और सभी के चेहरे पर मुस्कान है. थैंक्यू अंकल जी.”

एक यूजर ने लिखा,

“ज़िंदगी के असली मज़े यही हैं. वरना ग़म तो रोज़ होता है.”

सावन नाम के यूज़र ने अंकल के ‘देसीपने’ पर लिखा,

“देसी आदमी देसी ही होता है. कहीं भी माहौल जमा लेता है.”

एक यूज़र ने लिखा,

“ऐसे लोग ट्रेन में मिल जाएं तो रास्ता आसानी से कट जाए.”

 

आपको अंकल जी के ठुमके कैसे लगे, हमें कॉमेंट्स बॉक्स में तो बताइए ही साथ ही ये भी बताइए कि आपने कब, कहां ऐसे मस्त-मस्त ठुमके लगाए हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.