Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

कार के बाद कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने खरीदा आलीशान घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

काचा बादाम गाने पर कमरिया लचका कर फेमस होने वालीं Anjali Arora के चर्चे बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री लेने के हैं. हालांकि उनकी बिग बॉस में एंट्री लेने की खबर अफवाह जैसी मालूम पड़ती है. इसी बीच अंजली ने दिल्ली में अपना एक आलीशान घर ख़रीदा है.
रियलिटी शो लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में अपनी कमाई से एक आलीशान घर ख़रीदा है. अंजली ने घर और गृहप्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
Courtesy: Instagram
हाल ही में अंजली ने एक कार भी खरीदी थी. इसकी भी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी.
Courtesy: Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स में अंजलि के इस आलीशान घर की कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है. उनके इस घर में सारी सुख-सुविधाओं सहित कई सारे लग्जरी आइटम्स रखे गए हैं.
Courtesy: Instagram
अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. घर में उनके परिवार सहित अन्य लोग भी बैठे हुए हैं. साथ ही पूजा-पाठ का आयोजन भी हो रहा है.
Courtesy: Instagram
अंजली ने अपनी पोस्ट के साथ अपने घर के नाम का खुलासा भी किया है. उन्होंने कैप्शन में बताया कि उनके घर का नाम अरोड़ा हाउस है.
Courtesy: Instagram
बता दें कि अंजलि की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. अंजली जब लॉकअप रियलिटी शो में गई थीं, तब उनके फॉलोअर्स की संख्या जानकर शो की होस्ट कंगना रनौत भी हैरान रह गई थीं.
NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.