Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
India

कबीर खान ने मुगलों को बताया असली राष्ट्र निर्माता, लोगों का फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

बॉलीवुड सितारे अक्सर कुछ मामलों पर अपनी राय साझा करते हैं लेकिन उनकी हर राय या विचार लोगों को पसंद आए ये जरुरी नहीं है।

अब हाल ही में बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान ने मुगलों पर हो रही राजनीति को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि मुगल असली राष्ट्र निर्माता थे, उन्हें हत्यारा दिखाना गलत है। अब उनके इस बयान ने उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें इस बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

कबीर खान
बयान को लेकर ट्रोल हो रहे कबीर खान
बता दें कि कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘मुझे इस तरह की फिल्में बहुत परेशान करती हैं क्योंकि ये सब ये पॉपुलर सोच को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। मेरा मानना है किसी भी चीज को दिखाने का सबका अलग नजरिया हो सकता है लेकिन जब आप मुगलों को गलत दिखाना चाहते हैं तो उसे बताइए कि आखिर वो गलत कैसे थे’। उनकी ये बातें सुनकर अब यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

https://twitter.com/victory____a/status/1430782984492183554?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1430782984492183554%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkabir-khan-got-trolled-for-calling-mughal-real-nation-builders-users-shows-anger-on-his-statement

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि, ‘अगर मं’दिर उजाड़ना और विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर देना राष्ट्र निर्माण का काम है तो हां मुगल राष्ट्र निर्माता थे’। इसके अलावा और भी कई यूजर्स कबीर खान पर उनके बयान के लिए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- कबीर खान आप गलत हैं कि मुगल राष्ट्र निर्माता थे, वो असल में खू’नी, ब’लात्का’री, ह’त्या’रे थे जो हिं’दू मंदिरों को तोड़ते थे।उन लोगों ने जबरदस्ती कई हिं’दुओं को मु’स्लिम बनाया था। हो सकता है कि आप भी ऐसे ही एक मु’स्लिम हों।

एक और यूजर ने लिखा- कबीर खान सही कह रहे हैं, मुगल राष्ट्र निर्माता थे, उन्होंने पाकिस्तान बनाया।  एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कबीर खान मुगलों को राष्ट्र निर्माता बता रहे हैं, क्या मंदिर तोड़ देना घर उजाड़ देना बॉलीवुड के लिए निर्माण है?  ये भी वजह है कि बॉलीवुड को ज्यादा तवज्जो ना दी जाए’।

https://twitter.com/Workingboxwali/status/1430699978704359429?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1430699978704359429%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkabir-khan-got-trolled-for-calling-mughal-real-nation-builders-users-shows-anger-on-his-statement

एक और यूजर ने कबीर खान की बातों पर नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘कबीर खान कहते हैं कि मुगल राष्ट्र निर्माता थे। बाबर औरंगजेब ने राष्ट्र बनाया है। इनकी अगली फिल्म रणवीर सिंह के साथ आ रही है 83, इन्होंने सीएए का विरोध किया था और शाहीन बाग को सही ठहराया था’।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बनी कई फिल्में जैसे ‘पद्मावत’, ‘तान्हाजी’, ‘पानीपत’ ऐतिहासिक साक्ष्यों को लेकर सवालों के घेरे में आ चुकी हैं। वहीं जिस तरह से यूजर्स का गुस्सा कबीर खान की बातों पर फूट रहा है उससे उनकी आने वाली फिल्मों पर नकारात्मक असर पड़ने का डर है। बता दें कि कबीर खान ‘बजरंगी भाईजान’, ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.