Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

उम्र के फासले पर उठे सवाल, अरबाज खान की पत्नी शूरा ने शादी के 5 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

नई दिल्ली. अरबाज खान और शूरा खान इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को दिल खोलकर एंजॉय कर रहे हैं. कपल ने पिछले साल दिसंबर महीने में शादी रचाई थी. वैसे शादी से पहले कपल ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था, लेकिन अब खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. हाल ही में शूरा खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया. इस दौरान उन्होंने पति अरबाज और अपनी उम्र के बीच फासले पर एक सवाल को लेकर करारा जवाब दिया.

आस्क मी एनिथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने शूरा खान से पति अरबाज खान की उम्र के बीच और हाइट को लेकर सवाल किया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अरबाज खान 5.10 फीट हैं, मैं 5.1 फीट हूं और उम्र सिर्फ एक नंबर है’. जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान 56 साल के हैं जबकि उनकी पत्नी शूरा खान की उम्र 35 साल है. सेशन के दौरान शूरा खान ने बताया कि सबसे पहले अरबाज खान ने उन्हें प्रपोज किया था. शूरा ने बताया कि फर्स्ट डेट इतनी अच्छी थी उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया था.

arbaaz khan, sshura khan, arbaaz khan wife, arbaaz khan wife arbaaz khan, sshura khan age, arbaaz khan age, sshura khan arbaaz khan age gap, arbaaz khan instagram, sshura khan instagram, arbaaz khan news, malaika arora, arbaaz khan ex wife malaika arora, malaika arora arbaaz khan divorce, अरबाज खान, शूरा खान, अरबाज खान शूरा खान, अरबाज खान उम्र, शूरा खान उम्र, शूरा खान अरबाज खान एज गैप, Entertainment News In Hindi

एज गैप पर अरबाज खान की पत्नी शूरा खान का जवाब. (फोटो साभार: Instagram@sshurakhan)

उम्र के फासले पर अरबाज खान ने तोड़ी थी चुप्पी
इससे पहले अरबाज खान ने अपनी और शूरा खान की उम्र के बीच गैप को लेकर बात की थी. उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मेरी पत्नी मुझसे उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन ऐसा नहीं है कि वह 16 साल की हैं. वह जानती थी कि वह अपनी लाइफ में क्या चाहती है और मैं जानता था कि मैं अपने जीवन में क्या चाहता हूं. ऐसा नहीं है कि हमें इसकी जानकारी नहीं थी या फिर हमने इसे एक-दूसरे से छुपाया था.’

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.