Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
एंटरटेनमेंट

पीछे सीट पर बैठ रोमांस कर रहे कपल ने की सारी हदें पार, Delhi Metro के बाद DTC बस का Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों की अश्लील हरकतों की वजह से दिल्ली मेट्रो तो बदनाम था ही लेकिन अब दिल्ली DTC बसों में भी लोग अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @DESIKALESHH नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और बताया गया है कि ये वीडियो दिल्ली DTC बस में सफर के दौरान की है।

बस में कपल ने कर दी सारी हदें पार

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक कपल पीछे बस की सीट पर बैठा हुआ है। जिसमें लड़के की गोद में उसकी प्रेमिका बैठी हुई है। दोनों बस में एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी बांहों में भरे हुए है और खुलेआम सबके सामने रोमांस कर रहा है। वहीं, बस में आगे सीट पर बैठा एक अन्य यात्री पीछे चल रहे रोमांस सीन को अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कपल की हरकत देख बगल वाली सीट पर बैठी एक महिला चुपचाप मुंह दूसरी तरफ फेरकर बैठी हुई है। वहीं, बस का कंडक्टर अन्य यात्रियों का टिकट काट रहा है। कुछ देर बाद लड़की अपने बॉयफ्रेंड की गोद से सरक कर फिर से अपनी सीट पर बैठ जाती है।

दिल्ली मेट्रो के बाद बस से सामने आया वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो दो मिनट 13 सेकंड का है। चलती बस में कपल के इस अश्लील हरकत को देख आप भी यही कहेंगे कि इनलोगों ने सच में सारी हदें पार कर दी हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली मेट्रो के कई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जहां कपल एक दूसरे के साथ सरेआम अश्लील हरकतें करते हुए दिख जाता है। लोग अब सार्वजनिक स्थानों को भी अपना प्राइवेट स्पेस मानकर चल रहे हैं। पता नहीं लोगों में ऐसी मानसिकता कहां से आ रही है।

 

 

Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है। Indiatv.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.