Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
Sports

लीड्स में ढेर हुए इंडिया के शेर, पारी और 76 रन से करारी शिकस्त, टूट गया 62 साल का शर्मनाक रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में मिली बढ़त लीड्स में खत्म.

लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 से हरा दिया. मैच के चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह केवल 278 रन बनाकर सिमट गई.

तीसरे दिन के स्कोर 2/215 से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया को चौथे ओवर में ही पुजारा के रूप में बड़ा झटका लगा. पुजारा बिना कोई रन जोड़े 91 के स्कोर पर ओली रोबिंसन की गेंद पर एलबीडब्लू आउट हुए. इसके बाद रोबिंसन का अगला शिकार कप्तान कोहली बने जो 55 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद शुरू हुआ विकेट गिरने का सिलसिला 278 रन पर टीम इंडिया के ऑल आउट होने पर जाकर रूका. भारतीय टीम ने अपने आखिरी 6 विकेट केवल 41 रन के अंदर गवां दिए. पुछल्ले बल्लेबाजों में रविंद्र जडेजा (30) ने सबसे ज्यादा रन बनाए. इंग्लैंड के ओली रोबिंसन ने 65 रन देकर 5 विकेट लिए. इसके अलावा ओवरटन ने 3 विकेट लिए. एंडरसन और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला.

62 सालों में दूसरी करारी शिकस्त
लीड्स के मैदान पर 62 सालों में यह भारत की दूसरी करारी शिकस्त है. इससे पहले 1959 में भारतीय टीम को पारी और 173 रन से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन यह मौका है इस मैदान पर जब भारतीय टीम पूरे चार दिन भी मैच खेले बगैर पारी से हार का सामना करना पड़ा है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.