Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा बदल लेंगी धर्म? होने वाले ससुर ने खोला राज

नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध रहे हैं. इस बीच दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं. ये भी बात सामने आई कि सोनाक्षी के माता-पिता इस शादी से खुश नहीं हैं. हालांकि बाद में शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला कि उन्हें बेटी से कोई नाराजगी नहीं है और वे सोनाक्षी की हर खुशी में शरीक होंगे. खबरें ये भी आ रही थीं कि सोनाक्षी, जहीर से शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना लेंगी. ऐसे में जहीर इकबाल के पिता ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होगा.

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी ने कहा है सोनाक्षी मुस्लिम धर्म नहीं अपनाएंगी और अब दोनों परिवार के बीच सब कुछ ठीक है. फ्री प्रेस जरनल के साथ इंटरव्यू में जहीर इकबाल के पिता ने कहा, “शादी ना तो हिंदू और ना ही मुस्लिम रीती रिवाज से होगी. ये एक सिविल मैरिज होगी. वह धर्म नहीं बदल रही और यह पक्की बात है. दिलों का मिलना जरूरी होता है, धर्म का इसमें कोई रोल नहीं”. इसके साथ ही सोनाक्षी के होने वाले ससुर जी ने कपल को आशीर्वाद भी दिया.

गौरतलब है की सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी से सोनाक्षी और जहीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं. इन तस्वीरों को कपल के मेहमानों और दोस्तों ने शेयर किया था. मेहंदी के लिए सोनाक्षी ने लाल और पीले रंग की ड्रेस पहनी थी. जहीर इकबाल ने प्रिंटेड लाल कुर्ता और सफेद पायजामा पहना था. एक तस्वीर में दोनों दोस्तों के साथ पोज देते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए नजर आए थे. मेहंदी सेरेमनी की लोकेशन को फूलों से सजाया गया था. कल अब फैन्स को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.