Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बने पति-पत्नी, शादी की तस्वीरों के साथ शेयर किया पहला पोस्ट

नई दिल्ली:

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Post: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसके बाद दोनों ने शादी का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है. वहीं इस खास दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस पर फैंस औऱ सेलेब्स प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले एक्ट्रेस के पिता और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी बेटी और दामाद को मीडिया से बात करते हुए अपना आशीर्वाद दिया.

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पहली फोटो में दूल्हेराजा अपनी दुल्हनिया का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में जहीर इकबाल शादी के कागजों पर साइन करते हुए दिख रहे हैं. वहीं सोनाक्षी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का हाथ थामे मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. तीसरी फोटो में कपल रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है. लुक की बात करें तो एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के लिए क्रिम कलर की खूबसूरत साड़ी चुनी है. जबकि सिंपल ज्वैलरी के साथ बालों में सफेद फूल लगाया हुआ है. वहीं जहीर वाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

इस पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया. आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के माध्यम से मार्गदर्शन किया…और इस पल तक ले आया… जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति-पत्नी हैं. यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अब से लेकर हमेशा के लिए. सोनाक्षी- ज़हीर 23.06.2024.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.