Sun, Oct 25, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

मोहम्मद शमी से शादी अफवाहों को बीच सलमान खान के साथ वायरल हुईं सानिया मिर्जा की तस्वीरें!

सानिया मिर्जा का तलाक जब से शोएब मलिक के साथ हुआ है वो काफी चर्चा में हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं और कुछ अफवाहें भी आती हैं।

कुछ दिनों से लगातार उनका नाम क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जोड़ा जा रहा था और कहा जा रहा था कि वो शादी करने वाली हैं। हालांकि वक्त बीता तो इसपर सानिया या शमी का नहीं बल्कि सानिया मिर्जा के पिता का रिएक्शन आया था।

 

उन्होने शादी की इन खबरों को अफवाह बताया था। लेकिन अब उनकी कुछ तस्वीरें सुपरस्टार सलमान खान के साथ सामने आ रही है जो कि आपको हैरान करने वाली हैं। इसके बाद फिर से लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

कमर में हाथ डाले आए नजर

सलमान खान के साथ वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है? एक तस्वीर में सलमान खान को सानिया मिर्जा की कमर पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया था। वो बहन अलवीरा की शादी में भी पहुंच गई थीँ। कहा जाता है कि सलमान खान और सानिया मिर्जा काफी अच्छा बॉंड साझा करते हैं। एक बार सानिया मिर्जा सलमान खान के शो बिग बॉस में भी पहुंचीं थीं। हालांकि ये उनको लेकर किसी तरह की बातों पर यकीन ना करें। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं ये सारी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

शमी से शादी पर क्या बोले थे सानिया मिर्जा के पिता?

इमरान मिर्ज़ा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सानिया की मोहम्मद शमी से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा – ये सब बकवास है। सानिया उससे कभी मिली भी नहीं हैं। दरअसल जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है, वह सानिया मिर्ज़ा की असली शादी की तस्वीर है जिसमें सानिया मिर्ज़ा के पार्टनर शोएब मलिक थे। मगर किसी ने फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए शोएब मलिक की जगह मोहम्मद शमी का चेहरा लगा दिया है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.