Fri, Oct 23, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का ग्रे डिवोर्स? जानें क्या है ये Grey Divorce?

Aishwarya Abhishek Grey Divorce: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन पिछले लंबे समय से अपनी तलाक की खबरों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल अंबानी परिवार की शादी में दोनों को काफी दूर-दूर देखा गया था और इसी के बाद से दोनों की तलाक की खबरें और भी ज्यादा तेजी से बढ़ने लगी। खबर है कि दोनों परिवारों के बीच अनबन चल रही है और अब दोनों ग्रे डिवोर्स लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरकार ग्रे डिवोर्स क्या होता है। खबर है कि बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। रोजाना कोई ना कोई नई खबर सामने आ जाती है। कुछ दिन पहले ही अभिषेक ने एक तलाक की पोस्ट को लाइक कर दिया था और इसके बाद यह खबर और भी ज्यादा तेज हो गई।

जिस तस्वीर को अभिषेक बच्चन ने लाइक किया था वह ग्रे डिवोर्स पर थी। इस पोस्ट में टूटे दिल की फोटो बनी हुई थी और कैप्शन में लिखा हुआ था कि “तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता है और कौन हमेशा खुश रहने के सपने नहीं देखा है।” लेकिन अब यह चर्चा हो रही है कि आखिरकार ग्रे डिवोर्स क्या होता है।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

दरअसल शादीशुदा जोड़ों के बीच में अगर कुछ भी सही नहीं चल रहा है तो वह तलाक ले लेते हैं। कई बार तो 5 से 10 साल की शादी के बाद कुछ ठीक नहीं होता है तो लोग तलाक ले लिया करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से बुजुर्गावस्था में भी लोग तलाक लेने लगे हैं और इसके मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं।

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai

हालांकि यह तलाक लेने का प्रचलन पश्चिमी देशों में बहुत ज्यादा है। लेकिन अब यह भारत में भी धीरे-धीरे बढ़ता चला जा रहा है। लोग शादी के 40-50 साल बाद भी तलाक ले रहे हैं। दोनों एक लंबा वक्त बिताने के बाद अलग होने का फैसला ले लेते हैं। इतने सालों में तो उनके बच्चे भी बड़े और समझदार हो जाया करते हैं।

 

लेकिन इतने साल साथ में रहने के बाद तलाक लेना इतना आसान नहीं होता है। ग्रे डिवोर्स को डायमंड तलाक के नाम से भी जाना जाता है और यह काफी हद तक सफेद बालों से जोड़कर देखा जाता है। भारत में भले ही यह नया हो चुका हो लेकिन पश्चिमी देशों में इसका चलन काफी ज्यादा फैला हुआ है।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.