Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
India

एमएमएस लीक होने वाले कुल्हड़ पिज्जा कपल ने छोड़ा भारत, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

जालंधर: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाला जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह कोई वायरल वीडियो या उनका पिज्जा नहीं है। ऐसी खबरें हैं कि ये कपल भारत छोड़ चुका है। भारत छोड़कर ये कपल कहां शिफ्ट हुए लोगों में इसे लेकर चर्चा है। जानकारी के अनुसार ये कपल यूके शिफ्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि धमकियों से परेशान होकर इस कपल ने ये फैसला किया। कपल अपने बेटे के साथ अब भारत छोड़ चुका है। इससे पहले इस कपल के तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। बाद में बताया गया था कि कपल की पत्नी का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हुआ था, जिसे बाद में रिकवर कर लिया गया था।

बता दें कि सहज और रूप अरोड़ा को ‘कुल्हड़ पिज्जा कपल’ के नाम से जाना जाता है। ये कपल तब चर्चा में आया था जब सहज अरोड़ा ने जालंधर में कुल्हड़ में पिज्जा बनाने का अनोखा आइडिया शुरू किया था। भगवान वाल्मीकि चौक से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के रास्ते पर उनकी दुकान थी। शुरुआत में एक छोटे से काउंटर से काम शुरू करने वाले सहज की किस्मत गुरप्रीत से शादी के बाद बदली। उनका बिज़नेस तेजी से बढ़ा और वे सोशल मीडिया पर भी मशहूर हो गए।

कपल की लोकप्रियता विवादों में भी घिरी रही
इस कपल की लोकप्रियता विवादों में भी घिरी रही। पहला विवाद तब हुआ जब उन्होंने एयर राइफल के साथ एक फोटो शेयर की। जालंधर पुलिस ने गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई। बाद में, उनके रेस्टोरेंट की एक पूर्व कर्मचारी ने उनके कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। शुरुआत में कपल ने वीडियो को फेक बताया, लेकिन बाद में और वीडियो सामने आने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तनिशा को गिरफ्तार कर लिया। तनिशा के परिवार ने आरोप लगाया कि सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन इस्तेमाल किया था। बाद में एक पॉडकास्ट में सहज ने माना कि वीडियो उन्होंने बनाए थे, लेकिन उन्हें वायरल होने की उम्मीद नहीं थी।

इस बात से थे परेशान
हाल ही में, निहंगों ने उनके रेस्टोरेंट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सहज से पगड़ी वापस मांगी। उन्होंने कहा कि कपल के वायरल वीडियो बच्चों पर बुरा असर डाल रहे हैं। निहंगों ने धमकी दी कि अगर सहज सोशल मीडिया से वीडियो नहीं हटाते, तो वे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे। पुलिस ने मामले को शांत कराया था, लेकिन निहंगों ने धमकी दी कि अगर वीडियो नहीं हटाए गए तो वे खुद कार्रवाई करेंगे। इसके बाद कपल हाईकोर्ट चला गया। अब, लगातार मिल रही धमकियों के बाद, कुल्हड़ पिज्जा कपल ने भारत छोड़कर यूके जाने का फैसला किया है। वे अपने बेटे के साथ यूके में नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करेंगे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.